तेलंगाना चुनाव: महीनों पहले "चुनावी गारंटी" की घोषणा करने वाली कांग्रेस से जानें कहां हो रही चूक?
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। तेलंगाना सत्तारूढ़ बीआरएस के सामने मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रही। आज से लगभग चार महीने पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना में कांग्रेस ने अपने पहले चुनाव "गारंटी" चेयुथा की घोषणा की थी। कल्याण पेंशन को 4,000 तक बढ़ाने का वादा किया था। वहीं सितंबर महीने में अन्य वादों को शामिल करते हुए सोनिया गांधी ने मतदाओं को लुभाने के लिए छह बड़ी चुनाव गारंटी योजनाएं पेश कीं। इसके जरिए कांग्रेस ने हर वर्ग हर समुदाय को टॉरगेट किया और उनसे कई वायदे किए।

कांग्रेस पार्टी जिसने महीनों पहले अपनी चुनावी गारंटियों की घोषणा के साथ मैदान में उतरी है, वो अपनी गारंटियो से यहां के मतदाताओं यहां तकि सत्ता परिवर्तन के लिए उत्सुक लोगों पर शायद ही कोई प्रभाव डाला है। कांग्रेस की गारंटियों ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक में मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में प्रभावित किया था।
जिसकी बदौलत कांग्रेस को कर्नाटक में सत्ता हासिल हुई थी लेकिन तेलंगाना में उसकी गारंटियों के बारे में मतदाताओं की अनभिज्ञता, कांगेस के नेतृत्व पर संदेह और तेलंगाना कांग्रेस के अभियान में अंतराल की वजह से कांग्रेस की जीत को कमजोर कर रही है।
इस बारे में बात करते हुए जडचेरला में 41 वर्षीय रवि एन को तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान केसीआर को अस्पताल ले जाने की तस्वीरें याद है। उन्होंने पूछा लोग भावनात्मक रूप से उनसे जुड़े हुए हैं, लेकिन वादा किया गया विकास कहां है? अपनी दुकान के बाहर गंदे पानी से भरी खुली नाली दिखाते हुए उन्होंने कहा ये शहर में विकास की कमियों का पर्याप्त प्रमाण है, लेकिन विकल्प क्या है? इसके साथ ही उन्होंने कहा उन्हें अभी तक इस चुनाव में बहुप्रचारित कांग्रेस की गारंटी नहीं मिली है।
नलगोंडा की 67 वर्षीय बंजारा मसरू, जिसने 11 साल पहले अपनी किडनी गवां दी, इसके बावजूद मौजूदा बीआरएस सरकार से पेंशन नहीं मिलती है, उसके इस चुनावी प्रचार में ये पता नहीं क्या किसी पार्टी ने उसके जैसी महिलाओं को कुछ भी देने का वादा किया है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की कई गारंटियाँ महिला मतदाताओं के लिए हैं, जिनमें 2,500 की वित्तीय सहायता योजना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications