तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस, भाजपा ने BRS के लिए पुलिस की धक्का-मुक्की पर जताई नाराजगी, चुनाव आयोग से की शिकायत
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस सबके बीच विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करके पक्षपातपूर्ण रवैया दिखा रही है।

भाजपा प्रत्याशी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज से मुलाकात की और निवारक कदम उठाने की मांग करते हुए चुनाव आयोग (ईसी) को शिकायत दर्ज करवाई।
इसके साथ ही भाजपा गोशामहल उम्मीदवार राजा सिंह ने बुधवार को चुनाव आयोग से इस दौरान निवारक उपाय करने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि बीआरएस पिछले चुनावों में धांधली में शामिल था।
पत्रकारों से बात करते हुए राजा सिंह ने कहा पिछली बार गोशा महल विधानसभा क्षे में रैगिंग हुई थी। वहीं इस बार रैंगिग रोकने के लिए कदम उठाने की रिकवेस्ट की थी। इसके साथ ही सिंह ने बताया भाजपा ने हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवीवी पुलिस और केंद्रीय बल रखने को कहा है।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में पुलिस अधिकारी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करवा रहे हैं। इसके साथ भाजपा नेता राजा सिेह ने वोटिंग के समय बूथ में एंट्री करनके लिए आईडी दिखाने की कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीईओ कार्यालय के पास मीडिया से बात करते हुए राजा सिंह ने कहा गोशामहल में एमआईएम और बीआरएस के गुंडे बेलगाम हो रहे हैं।
वहीं तेलंगाना के मुशीराबाद से कांग्रेस उम्मीदवार अंजन कुमार यादव ने आरोप लगाया किेृृ चिक्कड़पल्ली एसीपी बीआरएस के लिए कवर अप की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर एसीपी विधायक मुथा गोपाल के रिश्तेदार हैं तो उन्हें घर जाकर खाना खाना चाहिए, लेकिन एसीपी चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications