तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अमित शाह, बोले- सरदार पटेल ही थे जिन्होंने तेलंगाना को रजाकारों से बचाया

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को तेलंगाना पहुंचे। तेलंगाना में अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने तेलंगाना को रजाकारों से मुक्त कराने का फैसला किया था वहीं केसीआर ने ओवैसी के प्रभाव में आकर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने से इनकार कर दिया।

amit

चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करते हुए लोगों को यह याद दिलाया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की बदौलत ही हैदराबाद राज्य निजामों से मुक्त हो सका।

मेटपल्ली और जनगांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, जो एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से डरते हैं, इसलिए हैदराबाद राज्य की मुक्ति के अवसर का जश्न नहीं मना रहे हैं। इसके साथ ही शाह ने वादा किया कि तेलंगाना में भाजपा जैसे ही सत्‍ता में आती है तो 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' को हर साल एक राज्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने इसके साथ ही वादा किया कि भाजपा भैरनपल्ली में एक शहीद स्मारक स्थापित करेगी, जहां 27 अगस्त, 1948 को रजाकारों ने 96 हिंदू ग्रामीणों की हत्या की थी।

गृह मंत्री शाह ने वर्तमान बीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा

राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद घोटालों में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा। शाह ने दावा किया कि बीआरएस सरकार भ्रष्‍टाचार के दलदल में उतर चुकी है। मिशन भागीरथ, आउटर रिंग रोड और मियापुर भूमि घोटाले इस सरकार के कार्यकाल की सच्‍चाई बयां कर रहे हैं।

अमित शाह ने वोटरों से वादा किया कि

सत्‍ता में आने पर भाजपा सरकार किसानों द्वारा देय फसल बीमा प्रीमियम और गरीबों के 10 लाख तक के मेडिकल बिल का वहन करेगी, इसके अलावा युवाओं को सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। इसके बाद हैदराबाद के उप्पल विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्‍या में भाजपा के समर्थक जुटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+