Telangana Elections 2023: कांग्रेस ने सरकार बनते ही दिव्यांग महिला को सरकारी नौकरी देने का किया वादा
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तेलंगाना की 119 सदस्सीय विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे। इस बार के चुनाव में बीआरएस की प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस लोक लुभावनी गारंटी योजनाओं के ऐलान के बाद दिव्यांग महिला को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नौकरी देने का वादा कर दिया।

ये वादा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को किया जिसमें उन्होंने दिव्यांग महिला को आश्वासन दिया है कि सरकार बनते ही उसे पहली नौकरी दी जाएगी। बौनी रजनी को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष से लिखित आश्वासन दिया है जिसमें कांग्रेस ने लिखा है कि चुनाव के बाद तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी नौकरी पाने वाली वो पहली महिला होगीं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय के गांधी भवन में बौनी रजनी से मुलाकात की और यहां पर ही कांग्रेस गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर करके रजनी को सौंप दिया। बौनी रजनी जो कि पोस्ट ग्रेजुएट हैं उन्होंने रेवंत रेड्डी को बताया कि उसे निजी कंपनियों में भी नौकरी नहीं मिल रही है।
बता दें तेलंगाना में सरकारी विभागों में सभी रिक्तियों को भरना कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। वहीं इस मुद्दें पर कांग्रेस दो बार सत्ता में रही लेकिन युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के वादे को पूरा करने में कथित तौर पर विफल रही जिसको लेकर तेलंगाना की सत्तारुढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साध रही है।
कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आने को लेकर इतनी आश्वस्त है कि प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को 9 दिसंबर को एलबी स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित तक कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शपथ ग्रहण के बाद पहली फाइल पर हस्ताक्षर छह गारंटियों के क्रियान्वयन की होगी।
ये भी पढ़ें- BRS नेता कविता ने राहुल गांधी को बताया 'चुनावी गांधी', बोलीं- अंकापुर चिकन खाएं और वापस लौट जाएं












Click it and Unblock the Notifications