BRS नेता कविता ने राहुल गांधी को बताया 'चुनावी गांधी', बोलीं- अंकापुर चिकन खाएं और वापस लौट जाएं

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, 30 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। इस चुनाव में जीत कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सत्‍तारूढ़ बीआरएस चुनाव प्रचार में अपना पूरा दम लगा रही है। इसके साथ ही बीआरएस ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को बीआरएस नेता कविता ने राहुल गांधी पर कटाक्ष हुए उन्‍हें 'चुनावी गांधी' बताया है।

BRS leader Kavita

कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनावी गांधी करार देते हुए कहा कि वो एक पर्यटक के तौर पर तेलंगाना आ सकते हैं और यहां का प्रसिद्ध व्‍यंजन अनकापुर चिकन का स्‍वाद लेकर वापस जा स‍कते हैं।

बोधन में पत्रकारों से बात करते हुए हुए कविता ने ये भी अनुरोध किया कि राहुल गांधी जो बुधवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बस यात्रा के दौरान निजामाबाद जाने वाले हैं वो यहां आकर "अजीब" शब्दों से लोगों के बीच मतभेद पैदा न करें।

साथ ही कविता ने दावा किया कि समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के कारण बीआरएस के कार्यकाल में तेलंगाना में निवेश आ रहा है।

बीआरएस नेता कविता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने तेलंगाना के किसानों या छात्रों के लिए कुछ नहीं किया है और वह तेलंगाना का जो विकास हुआ है उसका भी हिस्सा नहीं हैं जो राहुल गांधी तेलंगाना क्यों आ रहे हैं?

कविता ने कहा "आपके लिए तेलंगाना कोई जगह नहीं है इसलिए राहुल जी हम आपको चुनावी गांधी ही कहना चाहते हैं। जब आप तेलंगाना आएं तो यह राहुल गांधी नाम आपको शोभा नहीं देता। जब आप निज़ामाबाद आएं तो अंकापुर चिकन खाएं और वापस चले जाएं। एक पर्यटक के रूप में यहां आने के लिए हम आपका स्वागत करते है।"

तेलंगाना मुख्‍यमंत्री केसीआर की बेटी कविता ने आगे आरोप लगाया कि करीब 65 साल तक राज्‍य पर शासन करने वाली कांग्रेस लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध कराने में फेल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+