Telangana Result 2023: 'मैंने तो पहले ही बोला...', राम गोपाल वर्मा ने कांग्रेस को याद दिलाया अपना पुराना ट्वीट
Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों ने कांग्रेस को जीत मंज पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं, राज्य में कांग्रेस की जीत का गाथा लिखने में कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की अहम भूमिका रही है।
उन्होंने कांग्रेस को तेलंगाना में मजबूत किया। जिसका सफल परिणाम यह रहा कि तेलंगाना की सत्ता कांग्रेस की झोली में गिरी। सोशल मीडिया पर गूंज रही कई आवाजों के बीच, फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा कि मैंने इस बारे में ट्वीट किया था।

वहीं, भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है और अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है। उधर, मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की जीत के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने रविवार को हार स्वीकार कर ली है। राहुल और सोनिया की राम गोपाल ने क्यों की प्रशंसा?
दरअसल, रेवंत रेड्डी टीडीपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे। इसके बाद उन्हें राज्य में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद उन्हें हाईकमान ने पूरा समर्थन मिला। इस फैसले को लेकर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा था कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने शेर रेवंत रेड्डी को अध्यक्ष बनाकर एक शानदार निर्णय लिया है। उन्होंने रेवंत को शेर की संज्ञा दी थी। कहा कि इस फैसले के बाद एक बार फिर मेरी कांग्रेस में दिलचस्पी जगी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अच्छा काम किया।












Click it and Unblock the Notifications