Telangana Election Result 2023: क्या तेलंगाना में BRS को ले डूबा ओवरकॉन्फीडेंस? जानें हार के 8 अहम कारण
Assembly Elections Result 2023: तेलंगाना में सत्ता की कुर्सी पर बीआरएस होगी या कांग्रेस, इसका फैसला आज मतणनाओं के पूरे होते ही हो जाएगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, शुरुआती रुझान कांग्रेस का पलड़ा भारी बता रहे हैं। रुझान यदि हकीकत में बदले तो, राज्य में कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी।
राज्य की कुल 119 सीटों में से 68 पर कांग्रेस आगे चल रही है। उधर, चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस की पिछड़ने के कारण तेलंगाना के हैदराबाद में सीएम कैंप कार्यालय वीरान नजर आ रहा है। आइए जानते हैं राज्य में ठहरती पिंक सुनामी के पीछे के 8 प्रमुख कारण?

- टीआरएस से बीआरएस करना
- भ्रष्टाचार
- प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक
- नेताओं की मनमानी
- शराब घोटाले का आरोप
- सरकारी अधिकारियों को महंगी गाड़ियां गिफ्ट देना
- पीएम मोदी का सीधा विरोध
- राज्य से ज्यादा केंद्र की राजनीति में तवज्जो
कांग्रेस बनाएगी सरकार
तेलंगाना में आगे निकल चुकी कांग्रेस पहली बार देश के सबसे युवा राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। यह भी पहली बार होगा कि तेलंगाना मौजूदा के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस शासन के अलावा किसी अन्य पार्टी को सत्ता में देखा जा रहा हो। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने के.चंद्रशेखर राव और उनकी सरकार के आसपास सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाया और ऐसा लगता है कि उसने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों दोनों बीआरएस के पारंपरिक गढ़ में भारी वोट हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications