Telangana Election Result 2023: क्या ओवैसी के हाथों से निकल जाएगा हैदराबाद? कई सीटों पर चल रहे पीछे
Telangana Election Result 2023: चार राज्यों के वोटों की गिनती जारी है। जिसमें से तीन राज्यों में बीजेपी काफी आगे चल रही है। ताजे रुझानों में 4 में से 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बन रही है। इस बीच तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की चर्चा जोरों पर है।
तेलंगाना में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से अधिक सामने आ रहा है। वहीं, कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। बीआरएस सत्ता से पिछड़ रहा है। लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भी बड़ा झटका लगते दिख रहा है।

रुझानों में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी के हाथों से हैदराबाद निकल रहा है। इस बार एआईएमआईएम 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन इस बार असदुद्दीन ओवैसी के लिए काफी परेशानी खड़ी हो गई है।
क्योंकि, जो रुझान जो सामने आ रहे हैं उसमें ओवैसी ब्रदर्स की पार्टी को खुश होने का मौका नहीं मिल रहा है। पिछले चुनाव में एआईएमआईएम 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार 9 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी कई सीटों से पीछे चल रही है। रुझानों से पता चल रहा है कि क्या ओवैसी के हाथ से हैदराबाद निकल रहा है।
बता दें कि तेलंगाना AIMIM का गृह राज्य है और पुराने हैदाराबाद में इसका काफी दबदबा है। इस बार एआईएमआईएम को बीजेपी उम्मीदवारों से काफी टक्कर मिल रही है।
चारमीनार
मीर जुल्फेकार अली (AIMIM) आगे
मेघा रानी अग्रवाल (BJP) पीछे
बहादुरपुरा
वाई नरेश (BJP) आगे
मोहम्मद मुबीन (AIMIM) पीछे
मलकपेट
अहमद बिन अब्दुल्लाह बालाला (AIMIM) आगे
सैमरेड्डी सुरेंद्र रेड्डी(BJP) पीछे
चंद्रायनगुट्टा
अकबरुद्दीन ओवैसी (AIMIM) आगे
बी.नागेश (Congress) पीछे
नामपल्ली
मोहम्मद फ़िरोज़ खान (Congress) आगे
मोहम्मद माजिद हुसैन (AIMIM) पीछे
याकूतपुरा
एन वीरेंद्र बाबू यादव (BJP) आगे
जाफर हुसैन (AIMIM) पीछे
कारवां
अमर सिंह (BJP) आगे
ऐंदला कृष्ण (BRS) पीछे
राजेंद्र नगर
कस्तूरी नरेंद्र (Congress) आगे
टी. प्रकाश गौड़ (BRS) पीछे
जुबली हिल्स
मोहम्मद अज़हरुद्दीन (Congress) आगे
मगंती गोपीनाथ (BRS) पीछे
यह भी पढ़ें- Telangana Election Result 2023: क्या तेलंगाना में BRS को ले डूबा ओवरकॉन्फीडेंस? जानें हार के 8 अहम कारण












Click it and Unblock the Notifications