Telangana Election: 'रेवंत रेड्डी दाऊद से भी ज्यादा खतरनाक, राहुल गांधी नेता नहीं बल्कि पाठक', KTR का हमला

Telangana Election 2023: तेलंगाना में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में अब बीआरएस नेता और मंत्री केटी रामाराव (केटीआर) ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस तेलंगाना प्रमुख रेवंत रेड्डी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक हैं। इसी के साथ केटीआर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेड्डी अपनी ही पार्टी में बड़े पैमाने पर भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी पर केटीआर ने कई गंभीर आरोप लगाए। इसी के साथ दावा किया कि कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट बांटने के भी आरोप लगाए गए हैं।

Telangana Election 2023

मंत्री केटी रामाराव ने अपने बयान में कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उनके पीसीसी प्रमुख (रेवंत रेड्डी) दाऊद इब्राहिम और चार्ल्स शोभराज से भी अधिक खतरनाक हैं। राहुल गांधी निर्दोष हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता।"

केटीआर ने आगे कहा कि उनके अपने सांसद वेंकट रेड्डी ने दावा किया है कि टीपीसीसी अध्यक्ष ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष का पद खरीदने के लिए एआईसीसी प्रभारी को 50 करोड़ रुपए दिए। केटी रामा राव ने कहा, पैसे लेकर टिकट बांटने के और भी आरोप हैं।

उन्होंने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नेता नहीं बल्कि पाठक कहा जाना चाहिए। केटीआर ने कहा कि "राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जो होमवर्क नहीं करते हैं बल्कि स्थानीय नेताओं की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और वापस चले जाते हैं। मैं उन्हें नेता नहीं पाठक मानता हूं। वह स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर देते हैं और जो लिखा गया है उस पर ध्यान नहीं देते।''

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव सरकार की आलोचना करते हुए उस पर देश में सबसे भ्रष्ट होने और एक परिवार द्वारा नियंत्रित होने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+