Telangana Election: केटीआर ने कांग्रेस की बस यात्रा को बताया असफल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के मुकाबले में सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस आमने- सामने है। दोनों ही पार्टियां जीत हासिल करने के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। इसके साथ ही दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर प्रहार कर रही हैं। इसी क्रम में अब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने कांग्रेस और उनके नेताओं की तेलंगाना के प्रति प्रतिबद्धता की कमी को लेकर जमकर आलोचाना की।

इसके साथ ही केटीआर ने दावा किया कि कांग्रेस की तीन दिवसीय बस यात्रा का विफल होना तय है। गुरुवार को केटीआर ने कहा तेलंगाना में उनकी बस यात्रा असफल रही।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केटीआर ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बीआरएस की सरकार में तेलंगाना की प्रगतिशीलता और पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस के शासन के तहत निराशाजन स्थितियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा तेलंगाना कल्याणकारी पहलों की बदौलत स्वर्ग युक का पर्याय बन गया है, वहीं कर्नाटक जहां कांग्रेस की सरकार है वो अंधेरे शासन का प्रतीक बन चुका है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केटीआर ने राज्य में आदिवासी विवि की स्थापना में देरी पर उनकी चुप्पी और बय्याराम स्टील फैक्ट्री स्थापित करने में विफलता के लिए केंद सरकार से सवाल नहीं पूछने पर स्पष्टीकरण मांगा। केटीआर ने कहा आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन अधिनियम के तहत किए गए वादों पर एनडीए सरकार से परहेज करने वाले राहुल गांधी को तेलंगाना में आने का कोई अधिकार नहीं है।
केटीआर ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के 100 दिन बाद. उन्होंने कर्नाटक में किसानों को पांच घंटे भी बिजली नहीं दे पाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की, जबकि तेलंगाना में सरकार ने किसानों को निर्बाध मुफ्त बिजली की आपूर्ति करके खेती में क्रांति ला दी।केसीआर ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के गठन में कांग्रेस ने दस साल की देरी के परिणामस्वरूप तेलंगाना के कई युवाओं की मौत हुई। कांग्रेस को सबसे बड़ा खलनायक बताते हुए केटीआर ने कहा कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करेंगे जो उनकी समस्याओं का कारण है।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने बीआरएस पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के उस बयान को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि तेलंगाना सरकार का रिमोट कंट्रोल लोगों के हाथों में है। केसीआर ने कहा कांग्रेस का गांधी भवन फिसल रहा हैं , उन्होंने कहा ये हर कोई जानता है कि कैसे 10 जनपथ कांग्रेस नेताओं को रिमोट से नियंत्रित करता है।












Click it and Unblock the Notifications