Telangana Elections: कांग्रेस कैंडिडेट्स के चयन को लेकर साजिश का आरोप, धरने की दी धमकी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स तय नहीं किए हैं। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी गई सूची को लेकर पार्टी के कुछ दिग्गज नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। दरअसल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के एक नेता के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन में बीसी वर्ग को लेकर साजिश सामने आ सकती है।
दावा किया जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी गई सूची में करीब 40 ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं। जबकि कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के नेताओं के साथ अनदेखी सामने आई है। पिछड़ा वर्ग के एक नेता के मुताबिक कांग्रेस के बीसी नेताओं को पार्टी में एक साजिश नजर आ रही है। आरोप है के पिछड़े समुदाय के प्रमुख नेताओं के नामों पर विचार तक नहीं किया जा रहा है। हालांकि तेलंगाना में पिछड़ी जाति के वोट निर्णायक साबिक होते हैं।

कांग्रेस के बीसी नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी को बात की पूरी जानकारी है कि सत्तारूढ़ दल पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स को प्रमुखता से चुनावी मैदान में उतरने का मौका दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस कि इस रवैया से पिछड़े वर्ग के नेता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने 'हेलो बीसी, चलो गांधी भवन' प्रदर्शन शुरू करे का निर्णय लिया है। इस हफ्ते गुरुवार को कांग्रेस के कुछ नेता इस विरोध में शामिल हुए।
शुक्रवार (13 अक्टूबर) से पहले कांग्रेस के बीसी नेताओं के इस विरोध की बड़ी वजह है। दरअसल, शुक्रवार को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि करीब 40 'अप्रत्याशित' नामों ने स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी गई सूची में जगह बनाई है और इसे केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा। पूर्व पीसीसी प्रमुख पोन्नाला लक्ष्मैया का नाम सूची से गायब है।
दावा किया जा रहा है कि खैरताबाद में कांग्रेस के मजबूत दावेदार बी राजू यादव हैं। लेकिन उनका नाम लेकिन, एक रेड्डी नेता का नाम रेवंत रेड्डी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान जीतने की योग्यता के मानदंड के नाम पर रची गई साजिशों को देखेगा और बीसी को प्राथमिकता देगा, जो राज्य में 1.8 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, "उन्होंने कहा। इस बीच, यह पता चला है कि एआईसीसी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने बीसी नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेता अपने प्रस्तावित विरोध पर आगे बढ़ेंगे या फिर नहीं, ये अब तक ये साफ नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications