'CM की तरह नहीं राजा की तरह काम करते हैं KCR', Telangana में राहुल गांधी की हुंकार

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार को धार देने के लिए राज्य के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सत्तारूढ़ दल बीआरएस पर जमकर हमला बोला।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सिंगरेनी कोल माइंस (SCCL) में काम कर रहे कर्मचारियों से भी मुलाकात की। वहीं राहुल गांधी ने करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक पदयात्रा की।

Rahul Gandhi

करीमनगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा आपके साथ पारिवारिक रिश्ता है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतने वाली है। हम जैसे ही जीतेंगे उसके बाद हमने जो गारंटी दी है वह पूरी की जाएगी।

KCR और BRS पर बरसे राहुल

इसके अलावा राहुल गांधी सीएम केसीआर और उनकी पार्टी बीआरएस पर भी जमकर बरसे। राहुल ने भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे ऊपर 24 केस लगाए गए। मेरी संसद की सदस्यता रद्द की गई, मेरा घर मुझसे छीना गया। आपके मुख्यमंत्री के ऊपर इन्होंने कितने केस लगाए? केसीआर और उनके परिवार पर भाजपा का कोई नेता आक्रमण नहीं करता है। कोई ED, IT, CBI नहीं, क्योंकि केसीआर भाजपा की पूरी मदद करते हैं। दोनों मिले हुए हैं।

Recommended Video

    'CM की तरह नहीं राजा की तरह काम करते हैं KCR', Telangana में राहुल गांधी की हुंकार

    AIMIM को भी लिया आड़े हाथ

    इसी के साथ ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी तरफ AIMIM के लोग भाजपा की मदद करने के लिए हर विधानसभा में अपने उम्मीदवार खड़े कर देते हैं। यह तीनों एक साथ मिले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में हो चाहे जीएसटी हो या किसान बिल, बीआरएस ने प्रधानमंत्री मोदी की मदद की।

    पेद्दापल्ली में बोले-KCR राजा की तरह काम करते हैं

    इससे पहले राहुल गांधी ने पेद्दापल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां कांग्रेस सांसद ने कहा, "सच तो यह है कि दस साल बाद भी सोनिया जी और आपके सपने को आपके मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया। एक तरफ आपके मुख्यमंत्री और उनका परिवार महत्वपूर्ण सरकारी विभागों को नियंत्रित कर रहा है।आपके मुख्यमंत्री और उनका परिवार सरकार के सबसे ज़रूरी विभाग को नियंत्रित रखता है, चाहे वह जमीन हो, रेत हो, या शराब हो। वे मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि राजा की तरह काम करते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+