Telangana: तेलंगाना में गरजे कांग्रेस दिग्गज, खड़गे बोले- BJP और BRS को झूठे वादे करने की आदत

तेलंगाना के वारांगल रैली में कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा और बीआरएस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दोनों को जनता से झूठे वादे करने की आदत है। उन्होंने कहा था कि 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन कोई नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही लेकिन ये वादा भी झूठा साबित हुआ। खड़गे ने रैली के दौरान भाजपा और पीएम मोदी पर कई तीखे प्रहार किए।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव होने में अब दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (17 नवंबर) को तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने बीजेपी और बीरएस को निशाने पर लेते कहा कि तेलंगाना में लोगों से झूठे वादे करके वोट हासिल का प्रयास किया जा रहा है।

Mallikarjun Kharge over BJP and BRS

मेडचल-मलकजगिरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी पर उन्होंने तीखा वार करते हुए कहा, "बीजेपी और केसीआर कभी सच नहीं बोलते। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वोट दो मैं 15 लाख रुपये दूंगा, क्या उन्होंने 15 लाख दिये? वह झूठ बोला। उन्होंने कहा था कि 2 करोड़ नौकरियां देंगे लेकिन आप लोग इनकार करते हैं और कहते हैं कि नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी और यह भी झूठ है...तो आप देखिये कांग्रेस झूठ बोल रही है या मोदी झूठ बोल रहे हैं?"

वहीं राहुल गांधी ने वारंगल पूर्व में रोड शो किया और सभा को संबोधित किया। मंच से कांग्रेस दिग्गज ने बीजेपी और बीआरएस को लेकर कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे की हमदर्द हैं। राहुल गांधी ने मंच से दावा किया, "भाजपा और बीआरएस एक शक्ति हैं। एक दिल्ली में और दूसरा तेलंगाना में काम करता है। वे एक दूसरे की मदद करते रहते हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "मैंने लोकसभा में अपनी आंखों से देखा है कि कैसे बीआरएस के लोग पीएम के एक इशारे पर काम करते हैं। जब भी पीएम को जरूरत पड़ी, बीआरएस उनके लिए मौजूद था, चाहे वह जीएसटी के समय हो, किसान कानून हो या फिर नोटबंदी हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+