तेलंगाना: कांग्रेस ने जारी किया 'जॉब कैलेंडर', 2 लाख नौकरियों का वादा
कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्ता में आने पर दो लाख नौकरियों की रिक्तियां भरने का वादा किया है। हैदराबाद के गांधी भवन में तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी घोषणापत्र जारी करने के दौरान एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी की समस्या को हल करने को प्राथमिकता दी है। खड़गे इलेक्शन मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने के एक साल के भीतर दो लाख मौजूदा रिक्तियां भरी जाएंगी।

अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि भी निश्चित की गई है। के घोषणा पत्र में कहा गया है कि 1 फरवरी, 2024 से नौकरी अधिसूचना जारी की जाएगी और 15 दिसंबर, 2024 को इस प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को अभय हस्तम नाम दिया है। घोषणा पत्र के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक "नौकरी कैलेंडर" भी जारी किया। जिसमें वैकेंसी के लिए अधिसूचना जारी करने से लेकर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के समय का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी जाएगी।
कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और विधायक डी श्रीधर बाबू ने कहा, "बेरोजगारी प्राथमिक चिंताओं में से एक है। करीब दो लाख रिक्तियां हैं. उन्हें भरने की जिम्मेदारी हमारी है। पिछले 10 सालों में बीआरएस सरकार भर्तियां या तो रद्द करती रही या टालती रही। कुशासन के कारण कई युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा है।"












Click it and Unblock the Notifications