तेलंगाना: मंत्री के फार्महाउस पर ड्रोन उड़ाने के मामले में कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी गिरफ्तार
तेलंगाना: मंत्री के फार्महाउस पर ड्रोन उड़ाने के मामल में कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी गिरफ्तार
नई दिल्ली। गैरकानूनी तौर पर ड्रोन उड़ाने के मामले में कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी, उनके भाई कृष्णा रेड्डी और पांच अन्य को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेवंत रेड्डी और अन्य पर तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव के नर्सिंगी स्थित फार्महाउस के ऊपर ड्रोन उड़ाने का आरोप है। इसी को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 184, 187, 11 रेड विथ 5ए, रेड क्रैफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गुरुवार को पुलिस ने रेवंत रेड्डी और अन्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उप्परपल्ली मजिस्ट्रेट ने सभी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में अदालत के बाहर जमा हो गए। ऐसे में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच रेड्डी चेर्लापल्ली जेल भेज दिया। बाद में तबीयत खराब होने की शिकायत पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नियमों के खिलाफ मंत्री केटीआर के फार्म हाउस पर ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करने के मामले में रेवंत रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में गुरुवार को दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे रेवंत रेड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पहले नार्सिंगी थाने ले जाया गया। जहां से पुलिस उन्हें लेकर अदालत पहुंची। रेड्डी के अलावा दूसरे लोगों को भी जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications