Telangana: इंद्रावेली की घटना पर 4 दशक बाद 'खेद' व्यक्त करने के मायने, सीएम रेवंत ने क्या-क्या कहा? जानिए

तेलंगाना में सीएम ए रेवंत रेड्डी के बयान के बाद एक बार फिर से इंद्रवेली की चार दशक पहले हुई घटना को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, सीएम ने इंद्रवेली में नरसंहार की घटना पर दुख व्यक्त किया है, जो आज से 43 साल पहले हुई थी। उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। घटना में गोंड समुदाय के 13 लोग मारे गए थे।

अविभाजित आंध्र प्रदेश में वर्ष 1981 में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान पुलिस ने इंद्रवेली में एक आदिवासी सभा के दौरान झड़प के के बाद गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 13 गोंड मारे गए। घटना के एस साल बार जब 1982 में नरसंहार की पहली बरसी मनाई जानी थी, लेकिन सोशलिस्ट पार्टी के सांसद सुरेंद्र मोहन और नागरिक स्वतंत्रता वकील केजी कन्नाबीरन को इंद्रवेली में गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके चलते जनसभा रद्द कर दी गई।

 CM Revanth Reddy over Indravelli incident

इन घटनाओं को हुए चार दशक बीच चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस इस फिराक में है कि समय से जख्म भर गए होंगे, लेकिन अब सीएम ए रेवंत रेड्डी माफी मांगकर फिर एक बार इस मुद्दे को ताजा कर दिया। इंद्रावेली पहुंचे सीएम ने हालांकि खुले तौर पर नरसंहार के लिए माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उन्होंने 9 अगस्त, 2021 को उसी स्थान से शुरू किए गए दलित गिरिजाना डंडोरा के साथ जो कुछ हुआ उस पर खेद व्यक्त किया था। तीन साल पहले हुई इस घटना पर सीएम ए रेवंत ने खेद व्यक्त कहा कि पिछले तीन वर्षों के बीच दलितों को उपेक्षा के चलते केसीआर को गद्दी से उतारने में मदद की।

इससे पहले दशकों से कई पर्यवेक्षकों ने इंद्रवेली नरसंहार की तुलना जलियांवाला बाग से की। उन्होंने गोलीबारी के लिए सीधे तौर पर अविभाजित आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया और उस समय चुप रहने के लिए तेलंगाना नेताओं के अपराध को माफ करने की कोशिश की। तत्कालीन मुख्यमंत्री टी अंजैया और तत्कालीन गृह मंत्री के प्रभाकर रेड्डी तेलंगाना से ही थे।

वहीं एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स की मानें तो गोंड समुदाय से तेलंगाना में माफी मांग की सिर्फ कहने की वाली बात होगी। संविधान की 5वीं अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम और वन अधिकार अधिनियम को अक्षरश: लागू किए बिना माफी मांगने की बात "अफसोस की अभिव्यक्ति" होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+