पटना पहुंचे KCR ने दिया 'बीजेपी मुक्त भारत' का नारा, लालू यादव से की मुलाकात

पटना, 31 अगस्त: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) बुधवार को बिहार पहुंचे। पटना में केसीआर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। पटना पहुंचे केसीआर से बीजेपी और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला। विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों के तहत केसीआर ने देश में जारी समस्याओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए 'भाजपा मुक्त भारत' का आह्वान किया।

Telangana cm KCR Says Need BJP Mukt Bharat , meet lalu yadav in patna

Recommended Video

    CM Nitish Kumar को CM K Chandrashekhar Rao ने हाथ पकड़ कर क्यों खींचा ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पटना में श्रद्धांजलि सभा में गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिजन और हैदराबाद में हादसे का शिकार हुए मजदूरों को आर्थिक मदद दी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, तीसरा मोर्चा क्यों, हम मुख्य मोर्चे पर काम कर रहे हैं। राव ने कहा, सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए और भाजपा मुक्त भारत का नारा लगाना चाहिए। हम देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

    उन्होंने कहा,आप परिणाम देखेंगे जो हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ लाएंगे और सभी विवादास्पद मुद्दों को खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और इसमें कांग्रेस की भूमिका से जुड़े सवाल पर केसीआर ने कहा कि, इन चीजों पर समय आने पर फैसला किया जाएगा। हमें कोई जल्दी नहीं है। राव ने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण व्यवसायी देश से अपना पैसा निकाल रहे हैं।

    राव ने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने बिना विपक्षी दलों की सलाह लिए इतना बड़ा फैसला लिया। बैठक के बाद केसीआर ने राजद अध्यक्ष लालू यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। लालू यादव ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पटना साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+