Telangana:'हमारे 4 विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ की पेशकश', केसीआर ने BJP पर मढ़े आरोप
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (CM KCR) अपनी पार्टी के उन चारों विधायकों के साथ फिर से भाजपा को एमएलए की खरीद के मामले में निशाने पर लिया है।
Telangana poaching bid: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (CM KCR) अपनी पार्टी के उन चारों विधायकों के साथ फिर से भाजपा को एमएलए की खरीद के मामले में निशाने पर लिया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि 'दिल्ली के दलालों' ने उनकी पार्टी के चार विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की। केसीआर ने आगे कहा कि उन्हें से सब इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि यहां तेलंगाना के स्वाभिमान का चुनौती दी जा रही है।

टीआरएस नेता वा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगातार बीजेपी पर लगा रहे हैं। अपने दावे को मजबूत करने के लिए रविवार को वो टीआरएस के उन चारों विधायकों के साथ मंच दिखे, जिन्होंने भाजपा पर टीआरएस छोड़ने बदले धन देने का ऑफर मिलने की बात कही थी। तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश महासचिव गुज्जुला प्रेमेंद्र रेड्डी ने सीएम केसीआर के बीजेपी पर आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया था। मामले में तेलंगाना सरकार ने शनिवार को हाईकोर्ट को बताया कि उसने मामले में जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली।
तेलंगाना के एक फार्महाउस में बुधवार की घटना (Operation Farmhouse case) का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रविवार को उन्होंने बिना नाम लिए कहा कहा कि 'दिल्ली के दलालों'ने उनकी पार्टी के चार विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की। वे तेलंगाना के स्वाभिमान को चुनौती देने आए ... उन्होंने चार विधायकों को ₹ 100 करोड़ की पेशकश की।" फार्महाउस पर पुलिस को बुलाने के मामले में भी उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। केसीआर ने कहा कि ये भाजप के 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें एक व्यापारी भी था। रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंदा कुमार और सिंह्याजी स्वामी को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया है।
केसीआर ने आगे कहा कि उन्हें से सब इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि यहां तेलंगाना के स्वाभिमान का चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा , "वे तेलंगाना पर कब्जा करना चाहते थे ... मैं किसानों से कह रहा हूं...जब हम मतदान करते हैं, तो हमें सावधानी से मतदान करना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications