तेलंगाना के सीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव, राष्ट्रीय राजनीति और अन्य मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली, 29 जुलाई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पार्टी नेता राम गोपाल यादव शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। यहां उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजनीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव शुक्रवार को तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान तेलंगाना के सीएम के. चद्रशेखर राव ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।बता दें कि दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बैठक चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सपा नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।
बता दें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थे। उन्होंने अपने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के सांसदों के साथ कई बैठकें कीं और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उनके किसान संघ के प्रतिनिधियों से भी मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications