BRS बेहतर कानून-व्यवस्था और नागरिक बुनियादी ढांचे के दम पर हैदराबाद के वोटरों को लुभाना चाहती है
तेलंगाना में बीआरएस सरकार अपने कार्यकाल में राजधानी हैदराबाद को "वैश्विक शहर" बनाने के अपने प्रयासों का जमकर प्रचार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद और उसके आस पास के क्षेत्रों में नागरिकों के लिए बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और अच्छी कानून-व्यवस्था कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जिन्हें सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी द्वारा उजागर किया जा रहा है। बीआरएस हैदराबाद के मतदाताओं को इन्हीं मुद्दों पर लुभाना चाहती है।

बता दें हैदराबाद नगर निगम सीमा में 15 सीटें हैं जिनमें 45.37 लाख मतदाता हैं, जबकि नौ सीटें शहर के आसपास के हिस्सों की हैं जहां पर 50 लाख से अधिक मतदाता हैं।
2018 के विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने अधिकांश सीटें जीतीं थी वहीं असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी। याद रहे हैदाराबाद शहर के दक्षिणी हिस्से के अंतर्गत आने वाले निर्वाचन क्षेत्र एआईएमआईएम का गढ़ कहा जाता है।
वहीं गोशामहल 2018 के चुनावों में भाजपा द्वारा जीती गई एकमात्र सीट है। भाजपा के टी राजा सिंह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस बार के चुनाव में राजनीति दल होर्डिंग लगाने के अलावा रैलियां, ज्यादातर रोड शो, पद यात्रा और बैठकों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। तेलंगाना सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने कहा कि राज्य में आईटी उद्योग में कर्मचारियों की कुल संख्या 2014 में तीन लाख से बढ़कर लगभग नौ लाख हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद ने आईटी नौकरियां पैदा करने में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications