तेलंगाना की BRS MLA लस्या नंदिता की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, 37 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

BRS MLA G. Lasya Nanditha Death: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक लस्या नंदिता की शुक्रवार (23 फरवरी) को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। लस्या नंदिता 37 वर्षों की थीं। पिछले महीने उनके पिता का निधन हुआ था।

लस्या नंदिता की शुक्रवार (23 फरवरी) को संगारेड्डी में एक कार दुर्घटना में मौत हुई। यह दुर्घटना संगारेड्डी जिले के अमीनपुर मंडल में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर हुई थी। लस्या नंदिता सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक थीं।

BRS MLA G. Lasya Nanditha Death

37 वर्षीय लस्या नंदिता एक एसयूवी में यात्रा कर रही थीं, जब कथित तौर पर उन्होंने कंट्रोल और बैलेंस खो दिया और डिवाइडर से टकरा गईं। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

CM रेवंत रेड्डी ने ट्वीट कर जताया दुख

लस्या नंदिता की मौत पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट कर कहा, ''कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक निधन से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गिया सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते में थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया है। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की भी मौत हो गई। अचानक हुई उनकी मृत्यु से मैं हैरान हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।''

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी पार्टी विधायक लस्या नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, ''मैं उनसे थोड़े वक्त पहले ही मिला था। सुबह-सुबह ये दुखद समाचार सुनकर मन दुखी हो गया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+