Telangana: बीआरएस नेता नलगोंडा की रैली में भरेंगे हुंकार, किन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरेंगे, जानिए
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बाद नलगोंडा में बीआरएस की सबसे बड़ी जनसभा होने जा रही है। जिसमें पार्टी के कई बड़े दिग्गज मौजूद रहेंगे। मंच से इस दौरान बीआरएस सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव कृष्णा नदी के पानी में तेलंगाना के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की कार्य योजना का खुलासा करेंगे। दावा किया जा रही है बीआरएस यहीं से अपने लोकसभा चुनाव का भी अभियान शुरू करेगी।
नलगोंडा की रैली में बीआरएस भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और कांग्रेस के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार दोनों पर तीखा हमला बोलेंगे। हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद ये पहला मौका होगा जब बीआरएस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव अपने समर्थकों को बीच होंगे। उम्मीद की जा रही है कि वे कृष्णा नदी के पानी में तेलंगाना के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की कार्य योजना का खुलासा करेंगे।

बता दें कि के चन्द्रशेखर राव राज्य आंदोलन के दिनों से ही और सरकार बनने के बाद भी तेलंगाना के लिए नदी जल में उचित हिस्सेदारी के बारे में मुखर रहे हैं। उन्होंने बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई परियोजनाओं को पूरा किया। बीआरएस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पिछले 10 वर्षों में सत्ता में रहते हुए नदी बोर्डों के नाम पर परियोजनाओं को अपने कब्जे में लेने के केंद्र के प्रयासों का कड़ा विरोध किया था।
वहीं अब बीआरएस अब तेलंगाना और उसके लोगों के हितों की रक्षा के लिए एक और आंदोलन के लिए समान विचारधारा वाली ताकतों को जुटाने की योजना बना रही है। बीआरएस नेतृत्व ने सार्वजनिक बैठक को प्रतिष्ठा के मुद्दे के रूप में लिया है क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी जिसे पार्टी प्रमुख संबोधित करेंगे। मैरीगुडा गांव में आयोजित होने वाली बैठक में पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें कृष्णा नदी बेसिन के तहत नलगोंडा, महबूबनगर, वारंगल और खम्मम के पूर्ववर्ती जिलों को कवर करने वाले प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से कम से कम 20,000 लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications