प्रियंका की वंशवाद की राजनीति वाले बयान पर कविता का जवाब-'जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं उन्हें दूसरों...

एमएलसी के कविता का कहना है कि प्रियंका गांधी द्वारा वंशवाद की राजनीति पर बीआरएस की आलोचना करना विडंबनापूर्ण है

तेलंगाना विधाससभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार करते हुए एमएलसी कविता ने आगामी चुनाव को तेलंगाना से प्‍यार वालों और इसके विरोधियों के बीच की लड़ाई बताया। इसके साथ ही कविता ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा वंशवाद की राजनीति पर बीआरएस की आलोचना करने केा विडंमबनापूर्ण बताया।

telangana brs kavitha

आर्मूर में पत्रकारों से बात कर‍ते हुए कविता ने कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी और राहुल गांधी को जवाब देतेहुए कहा कि उन्‍हें तेलंगाना और उसकी उपलब्धियों के बारे में बोलेने का कोई अधिकार नहीं है, जिसे सामूहिक प्रयास से हासिल किया गया है।

एमएलसी कविता नेनेहरू परिवार की नेतृत्व की विरासत में स्पष्ट विरोधाभास को उजागर किया और परिवार शासन पर चर्चा करने के लिए प्रियंका गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया। इसके साथ ही कविता ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को सलाह दी कि जो लोग शीशे के घरों में रहते है उन्‍हें दूसरों पर पत्‍थर नहीं फेेकना चाहिए।

कविता ने कहा प्रियंका गांधी जी, मोतीलाल नेहरू जी की परपोती, जवाहर लाल नेहरू जी की परपोती, इंदिरा गांधी जी की पोती और राजीव गांधी जी की बेटी, परिवार की राजनीति के बारे में बात कर रही हैं। उन्‍होंने कहा यह सबसे मजेदार बात है जो मैंने पूरे चुनाव अभियान में सुनी है।

तेलंगाना में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के राहुलु गांधी के आरोप पर कविता ने कहा कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना और मिशन भागीरथ योजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 1 लाख करोड़ रुपये थी। जब प्रोजेक्‍ट की लागत 1 लाख करोड़ रुपये है, तो 1 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है? इसके साथ ही उन्‍होंने कहा अगर तेलंगाना में भ्रष्‍टाचार व्‍याप्‍त है तो इतनी सारी योजनाएं कैसे समय पर पूरी हो गई?

कविता ने टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुद्दे पर सच्चा गद्दार बताया और इसके साथ ही प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत युवाओं की मौत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही कविता ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+