Telangana: बीआरएस ने 2024 के लिए कसी कमर, 3 जनवरी से शुरू होगा बैठकों का दौर

Telangana News: भारत राष्ट्र समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। पार्टी नए वर्ष से चुनाव रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर अहम बैठकें शुरू करेगी। ये पार्टी मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक होंगी, जिसमें बीआरएस नेता और कार्यकर्ता चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। पार्टी के नेता 3 जनवरी को अहम मीटिंग करेंगे, जिसमें आगामी चुनावी अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा होगा।

बीआएस नए वर्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी बैठकें आयोजित करेगा। शुरुआत में दो चरणों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 3 जनवरी से 12 जनवरी तक और दूसरा चरण संक्रांति के तीन दिन के ब्रेक के बाद 16 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा। मीटिंग की शुरुआत आदिलाबाद खंड से की जाएगी।

Telangana BRS gears up for 2024 lok sabha election

बीआएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के निर्देश पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव, महासचिव के केशव राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एस मधुसूदन चारी और टी हरीश राव, कादियाम श्रीधर, पोचारम श्रीनिवास रेड्डी, जी जगदीश रेड्डी सहित प्रमुख नेता शामिल हैं। वेमुला प्रशांत रेड्डी और एस निरंजन रेड्डी तेलंगाना भवन में इन तैयारी बैठकों में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख नेताओं को बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से बीआरएस लोकसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, पूर्व महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व निगम अध्यक्ष, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, जिला पार्टी बैठकों में संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि और अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे।

ये सभी बैठकें चुनाव रणनीति को लेकर होंगी। जिसमें रणनीतिक चर्चा को ही प्रमुखता दी जाएगा। इन बैठकों में शामिल होने वाले नेताओं से इनपुट और राय लेकर पार्टी एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही उन क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा जहां पार्टी हाल के विधानसभा चुनावों में मामूली अंतर से हार गई थी। इन समीक्षा बैठकों के बाद बीआरएस लोकसभा चुनाव के लिए अभियान की रणनीति पर आगे बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+