आंध्र में तूफान, राज्यसभा में पेश होगा तेलंगाना बिल

तेलंगाना को लेकर आंध्र प्रदेश में भी हलचल जारी है, आज प्रदेश में बंद का आवाहन किया गया है, जिसके लिए प्रदेश में सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। तेलंगाना के गठन से खुश टीडीपी भी बिल में संशोधन के पक्ष में है। इस मुद्दे पर भाजपा ने कल एक बैठक की थी और आज भी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है।
शुरू से ही तेलंगाना मुद्दे का विरोध कर रहे, मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने इस्तीफा देने पर कथित तौर पर नई पार्टी बनाने की संभावना जताई है।
यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले चार दशकों से चली आ रही अलग तेलंगाना राज्य की मांग पर अमल करते हुए लोकसभा में बहस और वोटिंग तो हुई लेकिन इस दौरान सदन का लाइव प्रसारण रोंक दिया गया, ऐसे में इस तरीके पर सवाल उठाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications