तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनो 65 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेंस ने इस बार एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया। कांग्रेस ने कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

तेलंगाना मं 119 विधनासभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी हुजूर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए टीडीपी, तेलंगाना जन समिति, सीपीआई और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी 23 नवंबर को एक दिन के लिए राज्य के दौरे करेंगी, जहां वब वारंगल में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
ये भी पढ़ें: रजनीकांत से जब पूछा गया- क्या बीजेपी खतरनाक पार्टी है?, दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications