रजनीकांत से जब पूछा गया- क्या बीजेपी खतरनाक पार्टी है?, दिया ये जवाब
नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने एनडीए सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना की है। नोटबंदी के सवाल पर रजनीकांत ने कहा कि नोटबंदी को लागू करना गलत था और इस पर ज्यादा चर्चा होनी चाहिए थी। पिछले सप्ताह 8 नवंबर को नोटबंदी के दो साल पूरे हुए हैं। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी के खिलाफ देश की सभी पार्टियों का एकजुट हो जाना भी सही नहीं है।

रजनीकांत से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बीजेपी एक खतरनाक पार्टी हो सकती है, तब तमिल सुपरस्टार ने कहा, 'अगर उन्हे (विपक्ष) लगता है तो यह सच हो सकता है।' हालांकि, रजनीकांत के बयान से स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है कि उन्होंने खतरनाक शब्द का समर्थन बीजेपी के लिए किया है, या विपक्ष के लिए। इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि बिजेपी के खिलाफ सारे विपक्ष का एक होना भी सही नहीं है।
वहीं, राजनीकांत से जब एक और सीधा सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर कामयाब हो सकती है, तो उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (विपक्ष) लगता है तो वे जीत सकते हैं।
बता दें कि जयललिता की मौत के बाद तमिल सुपरस्टार ने राजनीति में कदम रखने की मन बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर के मौके पर रजनीकांत औपचारिक रूप से अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। वहीं, वे बीजेपी में जायेंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति भी काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।
-
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications