तेलागंना विधानसभा चुनाव: 20 उम्मीदवारों की बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार देर रात 20 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। तेलंगाना में 119 विधनासभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 65 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी।

तेलंगाना में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेंस ने इस बार सत्तारुढ़ एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया। कांग्रेस ने कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजें एक ही दिन 11 दिसंबर को निर्णय आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications