लालू के लिए समर्थन जुटाने में जुटे तेजस्वी, हार्दिक का मांगा साथ

नई दिल्ली। चारा घोटाले में दोषी करार लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव लगातार लालू के लिए समर्थन बटोरने में जुटे हुए हैं। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर जिसमे वह लालटेन लिए खड़े हैं, जिसे तेजस्वी यादव ने साझा किया है। इसे रीट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा है कि हार्दिक भाई, नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहना है। अन्याय के अंधेरों के खिलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है। डटकर लड़ना और लड़कर जीतना है। नौजवान है संघर्ष के सिवाय करना क्या है?

हार्दिक ने साझा की लालटेन संग तस्वीर

हार्दिक ने साझा की लालटेन संग तस्वीर

इससे पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके लिखा है कि आज मैं अपने गांव आया हूं, लेकिन आज गांव में बिजली चली गई है तो मैंने लालटेन जलाई और अंधेरा दूर किया, बहुत काम आता है लालटेन आज पता चला। हार्दिक ने जो तस्वीर साझा की है उसमे वह हाथ में लालटेन पकड़े हैं और पीछे अंधेरा है। चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव को रांची की बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है।

बिरसा मुंडा जेल में हैं लालू

बिरसा मुंडा जेल में हैं लालू

आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव को कोर्ट से ही बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। लालू यादव का जेल में अब नया नाम कैदी नंबर 3351 दिया गया है। वीआईपी कैदी होने के नाते लालू यादव को जेल में कुछ सुविधाएं भी दी गई है जिसमें लालू यादव के कमरे में टीवी भी शामिल है।

3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में रांची की विशेष CBI अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कुल 22 आरोपियों में लालू समेत 15 को दोषी करार दिया है, जबकि बिहार के पूर्व सीएम जगन्‍नाथ मिश्र समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है। लालू यादव समेत सभी दोषियों की सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा।

इसे भी पढ़ें- हार्दिक का दावा- 'EVM में छेड़छाड़ कर जीती BJP, मेरे पास सबूत हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+