Tejasvi Surya Net Worth: तेजस्वी सूर्या हैं करोड़ों के मालिक, शादी के मौके पर जानें 3 खातों में कितने रुपए?
Tejasvi Surya Net Worth: बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या विवाह (Tejasvi Surya Marriage) बंधन में बंध गए हैं। तेजस्वी सूर्या ने कन्नड़ सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद से शादी की है। करोड़ों के मालिक तेजस्वी सूर्या की शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
तेजस्वी सूर्या की दुल्हन शिवश्री स्कंदप्रसाद कन्नड़ संगीत, भरतनाट्यम और चित्रकला में माहिर हैं। गुरु ए.एस. मुरली से कर्नाटक के संगीत की शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद ब्रह्म गाना सभा और कार्तिक फाइन आर्ट्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

तेजस्वी सूर्या की शादी के मौके पर आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ। कौनसे बैंक खाते में कितने रुपए जमा हैं?
लोकसभा चुनाव 2024 में बेंगलुरु दक्षिण संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के निर्वाचन पत्र दाखिल करते समय संपत्ति का विवरण भी दिया है, जो इस प्रकार है।
- तेजस्वी सूर्या के हाथ में नकद-80 हजार रुपए
- कोटक महिंद्रा बैंक गिरिनगर ब्रांच बेंगलुरु खाते में-1 लाख 23 हजार 335 रुपए
- एसबीआई संसद भवन खाते में -2 लाख 87 हजार 888
- एचडीएफसी बैंक बसश्वेर नगर बेंगलुरु खाते में-1 लाख 9 हजार 207 रुपए
- कैनरा बैंक गिरिनगर ब्रांच बेंगलुरु खाते में-25 हजार रुपए
तेजस्वी सूर्या का शेयर बाजार में निवेश
- Mutual Funds में निवेश-1 करोड़ 99 लाख 44 हजार 863 रुपए
- विभिन्न शेयरों में निवेश-1 करोड़ 79 लाख 31 हजार 750 रुपए
- LIC में-1 लाख 69 हजार 750 रुपए
- सम्पूर्ण रक्षा लाइफ इंश्योरेंस-4 लाख् 70 हजार 666 रुपए
- मनीपाल सिग्ना लाइफ टाइम हैल्थ इंश्योरेंस-24 हजार 163 रुपए
- अन्य-18 लाख 63 867 रुपए
- तेजस्वी सूर्या कुल संपत्ति-4,10,30,489 रुपए
तेजस्वी सूर्या की पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी? (Shivshree Skand Prasad Education)
तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में SASTRA यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की है। मद्रास यूनिवर्सिटी से भरतनाट्यम में मास्टर डिग्री व संस्कृत का अध्ययन करने के साथ-साथ उन्होंने आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी में भी डिप्लोमा किया है। शिवश्री सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर भक्ति संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन उपलब्ध हैं। उनके गाने Spotify और YouTube जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज़ हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Tejasvi Surya Marriage: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन Shivshri Skandaprasad












Click it and Unblock the Notifications