Tejasvi Surya Marriage: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन Shivshri Skandaprasad
Tejasvi Surya Marriage: बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और प्रसिद्ध कर्नाटक सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद का विवाह हाल ही में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। यह शादी परिवार और करीबी मित्रों की उपस्थिति में हुई, जिसमें कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां भी शामिल रहीं।
तेजस्वी सूर्या-शिवश्री स्कंदप्रसाद की शादी में भाजपा के कई शीर्ष नेता, जैसे कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना, पार्टी प्रवक्ता अमित मालवीय और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अपनी शादी में तेजस्वी सूर्या पारंपरिक गोल्डन और सफेद वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, वहीं तेजस्वी सूर्या की दुल्हन शिवश्री स्कंदप्रसाद पीले रंग की भव्य कांजीवरम सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

Who is Shivshri Skandaprasad: कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद?
शिवश्री सिर्फ एक गायिका ही नहीं, बल्कि बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं। वह चेन्नई की एक प्रसिद्ध कर्नाटक सिंगर और भरतनाट्यम कलाकार हैं। संगीत और नृत्य के क्षेत्र में उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है, जिसमें डेनमार्क और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में उन्होंने भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने गुरु ए.एस. मुरली के मार्गदर्शन में कर्नाटिक संगीत सीखा है।

शिवश्री प्रतिष्ठित ब्रह्म गण सभा और कार्तिक फाइन आर्ट्स जैसे मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह प्रख्यात मृदंगम वादक सीरकाझी श्री जे. स्कंदप्रसाद की बेटी हैं। ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन - भाग 2 के कन्नड़ वर्जन में अपनी आवाज भी दी है। शिवश्री एक प्रशिक्षित बायोइंजीनियर हैं, जिन्होंने SASTRA विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

तेजस्वी सूर्या का जीवन परिचय (Tejasvi Surya Biography)
पूरा नाम: तेजस्वी सूर्या
जन्म: 16 नवंबर 1990, बेंगलुरु, कर्नाटका
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.)
राजनीतिक कार्यकाल: 2019 से वर्तमान
पद: बेंगलुरु दक्षिण से सांसद
शिक्षा: कानून में स्नातक (LLB), एम.बी.ए. (आर्थिक और प्रबंधन क्षेत्र)
व्यक्तिगत जीवन: तेजस्वी सूर्या का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उनका परिवार कर्नाटका के बेंगलुरु शहर से संबंधित है। उनके पिता एक व्यवसायी हैं, और उनकी मां एक गृहिणी हैं।

शिक्षा और करियर: तेजस्वी सूर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु में प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने कानून (LLB) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) किया। इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं के बीच एक प्रभावी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।
राजनीतिक जीवन: तेजस्वी सूर्या ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की। वह युवा मोर्चा (भा.ज.पा.) के एक प्रमुख सदस्य थे और जल्द ही अपनी दमदार राजनीतिक शैली के कारण पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल रहे। उन्होंने 2019 में बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। उनके जीतने के बाद, वह सबसे युवा सांसदों में से एक बने।
यह भी पढ़ें- Tejasvi Surya Net Worth: तेजस्वी सूर्या हैं करोड़ों के मालिक, शादी के मौके पर जानें 3 खातों में कितने रुपए?












Click it and Unblock the Notifications