Love Story: इस खूबसूरत महारानी को पहली नजर में हुआ था महाराजा से प्यार, अनजान थीं करोड़ों की संपत्ति से
Radhikaraje Gaekwad Love Story: आजकल देश की सबसे खूबसूरत रानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। जी हां, हम यहां पर बात कर रहे है 25 हजार करोड़ के 'लक्ष्मी पैलेस' में रहने वालीं, बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ की, जिनकी सुंदरता अक्सर लोगों के बीच में चर्चा बन जाती है। खुदा ने उन्हें हुस्न और दौलत दोनों से नवाजा है इसके बावजूद वो सादगी अंदाज की मालकिन हैं और उनकी यही बात उन्हें आम लोगों के बीच खास बनाती हैं।
राधिकाराजे का 'डाउन टू अर्थ' रहने के पीछे वजह उनकी परवरिश है, दरअसल वो वांकानेर के महाराजा कुमार डॉ. रंजीतसिंह, की बेटी हैं लेकिन उनके पिता ने राजवंश छोड़कर आईएस की नौकरी को चुना था, जिसकी वजह से राधिकाराजे की, परवरिश आम बच्चों की तरह ही हुई है, वो दिल्ली में डीटीडीसी बस से ही कॉलेज पढ़ने जाती थीं।

लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली विवि से पढ़ने वाली राधिकाराजे गायकवाड़ की शादी बड़ौदा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस वक्त उनकी शादी उनसे फिक्स हुई थी, उससे पहले वो उनके राजवंश और 'लक्ष्मी पैलेस'के बारे में कुछ जानती ही नहीं थीं। एक इंटरव्यू में महारानी ने अपनी लवलाइफ के बारे में खुलकर बात की थी।
साल 2002 में महाराजा समरजीत सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली राधिकाराजे गायकवाड़ ने बताया था कि 'मैं बड़ी हुई तो हर मां-पापा की तरह मेरी मां और मेरे पिता दोनों को मेरी शादी की चिंता हुई। मुझे उस वक्त दो-तीन लोगों से मिलवाया भी गया लेकिन मैं उस वक्त शादी को लेकर गंभीर नहीं थी। तभी महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ की बुआ ने मेरे पिता से संपर्क किया और फिर मेरी और महाराज की मुलाकात करवाई गई।'
'मुझे पता नहीं था कि वो बड़ौदा के लक्ष्मी पैलेस में रहते हैं' (Radhikaraje Gaekwad)
'समरजीत बहुत ही सरल और सादे विचार के हैं। मुझे उनसे मिलने के बाद लगा कि वो लोगों से अलग हैं, उन्होंने मुझसे पूछा था कि 'मेरी किसमें रूचि है?' तो मैंने झट से बोला था पढ़ाई में। उन्होंने इस पर मेरी तारीफ की थी। मैं जब उनसे मिली थी तो मुझे पता नहीं था कि वो बड़ौदा के लक्ष्मी पैलेस में रहते हैं।' उन्होंने हंसते हुए कहा था कि 'उस वक्त गूगल नहीं था ना।'
उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पति की बुआ को उनके बारे में उनकी ननद यानी कि महाराजा की बहन अलोकिता राजे ने बताया था, जिन्होंने एक शादी के फंक्शन में राधिका को तब देखा था जब वो मात्र 12 साल की थीं। जब महाराजा के लिए जीवनसंगिनी खोजी जा रही थी तब अलोकिता राजे के जेहन में राधिका का ख्याल आया था।
राधिकाराजे से समरजीत सिंह भी काफी प्रभावित थे
राधिकाराजे से मिलने के बाद समरजीत सिंह भी काफी प्रभावित थे और उन्होंने भी तुरंत शादी के लिए हां कर दी थी। भले ही आज रियासतें नहीं रहीं लेकिन फिर भी ये राजवंश लोगों के बीच आज भी जीवंत है। समरजीत और राधिकाराजे को शादी से दो बेटियां हैं, जिनके नाम 'नारायणी' और 'पद्मजा' हैं।
समरजीत खुद राधिकाराजे की सुंदरता पर मोहित थे (Radhikaraje Gaekwad)
समरजीत खुद राधिकाराजे की सुंदरता पर मोहित थे, उन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि स्नातक के बाद राधिकाराजे ने इंडियन एक्सप्रेस में दो साल तक बतौर पत्रकार भी काम किया था। राधिका और समरजीत का रिश्ता मराठा और क्षत्रिय राजवंश का अनोखा मिलन हैं। राधिकाराजे को विंटेज कारों का भी बहुत शौक है और उन्होंने चंदेरी कला को फिर से स्थापित करने के लिए काफी काम किया है।
महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं (Radhikaraje Gaekwad)
उन्होंने मशहूर पेंटर रविवर्मा की पेटिंग्स, जो कि उन्हें सौगात के रूप में, विरासत में मिली थी, के जीर्णोद्धार के लिए भी काफी काम किया है। आपको बता दें कि महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़, देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, उनके पास विशाल लक्ष्मी पैलेस के अलावा 600 एकड़ की अचल संपत्ति है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications