BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बजट की आलोचना करने वाले कुमारस्वामी से की ये अपील
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार को अधिक योजनाएं लानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्मला सीतारमण से बहुत उम्मीदें थी। वो कर्नाटक का का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन संसद में उनके पहले बजट से वो निराश हैं।

कुमारस्वामी का सीतारमण पर हमला
कुमारस्वामी ने ट्वीट करके लिखा कि ये बजट राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। इस बजट ने जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी को कम करके राज्यों की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। कर्नाटक के राजस्व में इससे 1600 करोड़ रुपये की कटौती होगी। ईधन पर सेस लगाने के बाद सरकार के लिए कर लगाने की गुंजाइश कम हो जाएगी। इसके अलावा ईधन के दाम में रोज बढ़ोतरी से हर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है।

तेजस्वी ने कुमारस्वामी से की अपील
बीजेपी के सबसे कम्र के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बजट को भविष्यवादी बताया। तेजस्वी दक्षिणी बेंगलुरु से सांसद हैं। उन्होंने बजट को भविष्य का बजट बताया और ट्वीट कर कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए लाभ की स्थिति में हैं। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कन्नड़ में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि "कर्नाटक के एक व्यक्ति ने बजट पेश किया है।
कुमारस्वामी की तारीफ की
उन्होंने कुमारस्वामी की तारीफ करते हुए कहा कि कर्नाटक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनी नीति में शामिल करने वाला पहला राज्य था। इसके लिए वो तारीफ के हकदार हैं। कर्नाटक लाभ की स्थिति में है क्योंकि बैंगलुरू में इसके लिए कई स्टार्टअप हैं। उन्होंन कहा कि बजट में इलैक्ट्रिक ऊर्जा पर जोर दिया गया है,जो भविष्य के लिए है। गौरतलब है कि अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की अर्थव्यवस्था 3,000 अरब डॉलर की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कई संरचनात्मक बदलाव करने की जरूरत है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications