Tejasvi Surya Love Story: शादी की खबरों के बीच वायरल हुआ तेजस्वी का ये वीडियो, क्या वो पहली मुलाकात थी?
Tejasvi Surya Love Story: दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है, कहा जा रहा है कि बीजेपी के हैंडसम और फायर ब्रांड नेताओं में से एक तेजस्वी इस साल के मार्च महीने में कर्नाटक संगीत की दुनिया की बेहतरीन कलाकारों में से एक शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं।
हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में कोई अधिकारिक ऐलान तो हुआ नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा जा है कि शादी की डेट फिक्स हो गई है और दोनों की फैमिली शादी की तैयारियों में जुट गई हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद से तेजस्वी की होने वाली पत्नी के बारे में लोग बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।मालूम हो कि शिवश्री स्कंदप्रसाद कर्नाटक संगीत की गायिका होने के साथ-साथ भरतनाट्यम की कुशल नृत्यांगना भी हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इन्होंने एक गीत गाया था जिसकी तारीफ पीएम मोदी ने की थी और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनका गीत भी ट्वीट किया था। तब से पूरा भारत शिवश्री की मधुर आवाज को जान गया था।
साल 2021 के एक संगीत समारोह में अचानक पहुंचे थे तेजस्वी (Tejasvi Surya Love Story)
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी और शिवश्री के बारे में तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे दोनों की पहली मुलाकात का बताया जा रहा है। दरअसल ये वीडियो साल 2021 के पांडिचेरी में हुए एक संगीत समारोह का है, जहां पर शिवश्री स्कंदप्रसाद ने अपनी प्रस्तुति दी थी।
तेजस्वी ने मंच से की थी शिवश्री की तारीफ
तेजस्वी साल 2021, में वहां पर एक चुनावी काम से गए थे लेकिन जब उन्हें वहां पता चला कि यहां पर शिवश्री का प्रोग्राम है तो वो वहां कार्यक्रम देखने पहुंच गए और इसके बाद उन्होंने मंच पर शिवश्री की काफी तारीफ की थी।
मैं शिवश्री का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं: तेजस्वी सूर्या
उन्होंने कहा था कि 'मैं शिवश्री का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं यहां चुनाव प्रचार के लिए आया था लेकिन जब मुझे पता चला कि यहां शिवश्री का प्रोग्राम है तो मैं यहां आ गया, ये बस एक संयोग है। मैंने उनके दिव्य संगीत का आनंद लिया। हम सभी भारतीय इतने समृद्ध संगीत विरासत के लिए धन्य हैं। शिवश्री ने इस विरासत को जीवित रखा है। उनका गायन दिव्य है। मैं पूरे दिल से कामना करता हूं कि वह और उनका संगीत एमएस सुब्बुलक्ष्मी की तरह अमर रहे।"
यह शाम मेरे लिए इतनी खास थी:शिवश्री (Tejasvi Surya Love Story)
इसके बाद तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए शिवश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ' यह शाम मेरे लिए इतनी खास थी कि मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सांसद तेजस्वी सूर्या का धन्यवाद, जिन्होंने हमें अपनी सम्मानजनक उपस्थिति से सम्मानित किया।'
तो ये थी तेजस्वी और शिवश्री की पहली मुलाकात?
सोशल मीडिया पर लोग इसे तेजस्वी और शिवश्री की पहली मुलाकात मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई है। आपको बता दें कि तेजस्वी की तरह शिवश्री भी स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग का शौक रखते हैं। हाल ही में गोवा में आयरन मैन मैराथन जीतने वाले पहले सांसद के रूप लोकप्रिय तेजस्वी को इस इवेंट में भी शिवश्री के साथ स्पॉट किया गया था।
सोशल मीडिया पर हो रही है तेजस्वी की ही बातें (Tejasvi Surya Love Story)
अपने बयानों से अक्सर विरोधियों का मुंह बंद करने वाले तेजस्वी (Tejasvi Surya) कब अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को बताते हैं इसी बात का इंतजार उनके समर्थक कर रहे हैं। फिलहाल तो लोग उनके और शिवश्री को अभी से ही आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं और दोनों सोशल मीडिया पर इस वक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications