'अब करो मुझे गिरफ्तार', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के सोशल मीडिया वाले आदेश को दी चुनौती, जानें पूरा माजरा

'अब करो मुझे गिरफ्तार', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के सोशल मीडिया वाले आदेश को दी चुनौती, जानें पूरा माजरा

Tejashwi Yadav On Bihar CM Nitish Kumar Over New Social Media Order: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के तहत अब बिहार के मंत्री, विधायक, सांसद या अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक या गलत टिप्पणी के करने पर जेल भी हो सकती है। राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (Economic offence wing) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) नैयर हसनैन खान ने सरकार के सभी सचिवों को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। अब इस पूरे मामले पर आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है, ''60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया हैं। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है और निर्दोषों को फंसाती है। सीएम को चुनौती देता हूं- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार।''

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा, ''हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां, प्रदर्शनकारी चिह्नित धरना स्थल पर भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते, सरकार के खिलाफ लिखने पर जेल, आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकते, नीतीश जी, मानते है आप पूर्णत थक गए है लेकिन कुछ तो शर्म कीजिए।''

जानिए नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया को लेकर क्या दिया है आदेश?

राज्य की आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) नैयर हसनैन खान ने सरकार के सभी प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि अब से मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, सरकारी पदाधिकारियों और सरकार के किसी भी विभाग के प्रमुख के खिलाफ सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपत्तिजनक, मानहानि करने वाले या गलत, भ्रामक टिप्पणी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ अपराध शाखा कानूनी कार्रवाई करेगी। बता दें कि राज्य में आर्थिक अपराध शाखा ही साइबर अपराध शाखा की नोडल एजेंसी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+