नीतीश कुमार ने सबको ठगा, अब गठबंधन में नहीं उनकी जगह: तेजस्वी यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कहा है कि नीतीश कुमार और जदयू को वो महागठबंधन में फिर से शामिल नहीं करेंगे। जदयू और भाजपा में लगातार तनातनी और मंगलवार को नीतीश के लालू को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के बाद एक बार फिर से ये कहा जा रहा है कि नीतीश और लालू यादव साथ आ सकते हैं। हालांकि तेजस्वी लगातार कह रहे हैं कि अब जदयू और राजद साथ नहीं आएंगे।

नीतीश ने किया लालू यादव को फोन

नीतीश ने किया लालू यादव को फोन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है। बीते काफी समय से लालू यादव बीमार चल रहे हैं, इस समय वो मुंबई में इलाज करा रहे हैं। बिहार में राजद से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद से नीतीश कुमार के लालू यादव के साथ संबध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।

भाजपा से नीतीश कुमार की नहीं बन रही

भाजपा से नीतीश कुमार की नहीं बन रही

नीतीश कुमार की भाजपा के साथ भी सीट बंटवारें को लेकर बीते काफी दिन से टकराव की खबरें हैं। बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। नीतीश, लोजपा, रालोसपा, भाजपा सभी अपने लिए ज्यादा सीट मांग रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश और भाजपा में कड़वाहट बढ़ चुकी है और बहुत मुमकिन है कि 2019 तक दोनों साथ ना रहे। नीतीश की भाजपा से कड़वाहट को देखते हुए भी उनकी लालू यादव को कॉल अहम मानी जा रही है।

तेजस्वी ने फोन पर भी कसा तंज

तेजस्वी ने फोन पर भी कसा तंज

नीतीश कुमार के लालू यादव को फोन करने पर भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर तंज किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का फिस्टुला का ऑपरेशन रविवार को हुआ था, यह कुछ और नहीं बल्कि देरी से किया गया एक कर्टसी कॉल था। हैरानी की बात है कि पिछले चार महीने से बीमार होने के बाद भी नीतीश कुमार ने उनका हालचाल नहीं लिया। लगता है उन्हें पता चल गया कि भाजपा और एनडीए के लोग अस्पताल जाकर हालचाल ले रहे हैं, तभी उन्होंने भी फोन कर लालू यादव का हालचाल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+