तेजस्वी ने कांग्रेस को दी जीत की बधाई, कहा-अभी तो शुरुआत है BJP को असली जवाब 2019 में मिलेगा
तेजस्वी ने कांग्रेस को दी जीत की बधाई, कहा-अभी तो शुरुआत है BJP को असली जवाब 2019 में मिलेगा
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद महागठबंधन एक बार फिर से उत्साह में दिखने लगा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने महागठबंधन की पार्टियों को एक बार फिर से मजबूती से बांधने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस की जीत पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बधाई दी है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने तेलंगाना में जीत के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और मिजोरम में जीत के लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को भी बधाई दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत बेहद जरूरी थी। ये जीत जुमलेबाजी करने वालों को सही जवाब है। उन्होंने कहा कि अभी तो बस शुकुआत है, असली जवाब तो 2019 में मिलेगा।
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''यह जनता की जनता के सहयोग से जनता के लिए जीत है। देश की भावनाओं को अपने वोट के जरिये सम्मान देने के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान की जनता को हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा कि तानाशाही और जोर-जुल्म के खिलाफ संयुक्त संघर्ष जारी रहेगा।''












Click it and Unblock the Notifications