राहुल गांधी को 'डंडा' वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने दी बड़ी सीख

नई दिल्ली- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक 'डंडा' वाले बयान पर बहुत बड़ी नसीहत दे डाली है। लालू के बेटे ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि लोगों को लाठी-डंडे जैसे बयानों से बचना चाहिए, उसकी जगह 'कलम' की बात करनी चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन है।

Tejashwi Yadav gave a big lesson to Rahul Gandhi on Danda statement

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कुछ भी कहा है, वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए किसी बड़ी नसीहत से कम नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, "हमें डंडा और लाठी जैसे बयान देने से बचाना चाहिए, इसकी जगह 'कलम' की बात करनी चाहिए।" जाहिर है कि उनका यह बयान सीधे तौर पर राहुल गांधी की ओर इशारा ही माना जा रहा है।

इस बीच आरजेडी नेता ने ये भी कहा है कि, 'हमें चुनाव परिणामों तक इंतजार करना चाहिए। सभी जानते हैं कि झारखंड में किसे 'डंडे' का सामना करना पड़ा। लोगों ने हरियाणा में भी कांग्रेस के लिए अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं की थी।'

दरअसल, पिछले दिनों राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, '6-8 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे....'

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद को भरोसा है कि इसमें भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। इसलिए तेजस्वी ने राहुल को चुनाव परिणाम का इंतजार करने और हरियाणा और झारखंड के नतीजों का हवाला देकर अपनी बात समझाने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+