मुजफ्फरपुर कांड को लेकर नीतीश पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा-देश के सबसे डरपोक सीएम हैं
Recommended Video

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर विपक्ष का हमला लगातार जारी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शेल्टर होम केस को लेकर नीतीश कुमार को एकबार फिर घेरा है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछा कि मुजफ्फरपुर कांड में FIR में देरी क्यों हो रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार इस कांड में शामिल लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, 1000 करोड़ रुपए की दी आर्थिक मदद

मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए तेजस्वी ने हाल के दिनों में नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं एकबार फिर दिल्ली में उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि ब्रजेश ठाकुर से नीतीश कुमार को क्या मिलता था। इसकी जांच होनी चाहिए। नीतीश का ब्रजेश ठाकुर से क्या रिश्ता है, ये लोगों के सामने आना चाहिए। तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर 20 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा तो आ गया लेकिन नीतीश कुमार का इस्तीफा भी वो मांगते हैं।

'ब्रजेश ठाकुर के अखबार पर सरकार क्यों मेहरबान थी'
तेजस्वी ने पूछा कि ब्रजेश ठाकुर के अखबार पर सरकार क्यों मेहरबान थी और प्रधान सचिवों से इस मामले में पूछताछ की जानी चाहिए। तेजस्वी ने एक के बाद एक कई आरोप नीतीश कुमार पर लगाए। उन्होंने कहा कि वो तथाकथित नैतिक पुरुष माने जाते हैं लेकिन वो देश के सबसे डरपोक सीएम हैं। उन्होंने कहा कि राजद की लड़ाई बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए है जबकि नीतीश कुमार आरोपियों को बचाने का काम कर रहे हैं।

नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ को दिल खोलकर फंड किया जाता रहा। आखिर इतनी मेहरबानी इनपर क्यों की जाती थी। उन्होंने कहा कि वो कौन लोग हैं जो ब्रजेश ठाकुर को जनता की कमाई का पैसा देते थे और उनके बदले क्या मिलता था। उन्होंने मांग की और कहा कि नीतीश कुमार के चहेते अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ की जाए और इसकी जांच की जाए।
ये भी पढ़ें: 7th pay commission:अपनी मांगों को लेकर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर देशभर के रेलवे स्टेशन मास्टर
-
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications