तेजस्वी बोले- क्या बिहार में मॉब लिंचिग प्रोजेक्ट के लिए नीतीश कुमार को बधाई देंगे मोदी?
Tejashwi Yadav attacks CM Nitish Kumar over mob Lynching incidents in Bihar
पटना। बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश में भीड़ की हिंसा की घटनाओं पर सीएम नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर बिहार में हाल के दिनों में भीड़ की हिंसा की कुछ खबरों की कटिंग शेयर की है। ये कटिंग शेयर करते हुए तेजस्वी ने सवाल किया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लिंचिग प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए नीतीश कुमार को बधाई देंगे।

बिहार के अलग-अलग में शहरों में बीते कुछ समय में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं भीड़ के हिंसा करने और लोगों को पीट-पीट कर मार देने की गंभीर घटनाएं भी सामने आई हैं। घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार से कानून व्यवस्था पर सवाल कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने दो दिन पहेल भी बिहार सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर निशाना साधते हुए बिहार केलिंच बिहार में बदल जाने की बात कही थी। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में भीड़तंत्र कायम है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनादेश लुटेरों ने बिहार को लिंच बिहार में बदल दिया है।
हाल ही में एनडीए से अलग हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, आपकी ऐसी सरकार को क्या नाम दूं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमारजी ? आपके गृह जिला नालंदा सहित बिहार के सभी जिलों में हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और यौनाचार की घटनाएं हो रही है। अब बख्श दीजिए बिहार को! हाथ ही जोड़ लीजिए राज्यवासियों से. आखिर ये सुशासन का ढोंग कब तक चलेगा ?'












Click it and Unblock the Notifications