अर्जित की रिमांड पर तेज बोले, नीतीश सरकार नागपुर से चल रही है, स्वामी ने भी खड़े किए सवाल
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित सिंह के खिलाफ रिमांड के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किए जाने के मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों अरिजीत सारस्वत आजाद घूम रहा है, जब उसके खिलाफ वारंट जारी है। वह सरकरार पर अपना नियंत्रण खो चुके हैं। यह सरकार नागपुर से चल रही है, यह दर्शाता है कि वह आखिर कितने कमजोर हो गए हैं।

अर्जित की गिरफ्तारी नहीं होने पर ना सिर्फ विपक्ष दल के नेता बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश से यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर यह क्यों हो रहा है। पुलिस के पास वारंट है, उन्हें जाकर उसे पकड़ना चाहिए। आपको बता दें कि 17 मार्च को भागलपुर में बिना इजाजत झांकी निकालने की वजह से अर्जित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस झांकी के दौरान सांप्रदायिक तनाव कायम हो गया है, जिसके बाद दो पुलिस कर्मी घायल गो गए थे। इस घटना के बाद आरजेडी और कांग्रेस ने पिछले हफ्ते बिहार विधानसभा की कार्रवाई को ठप कर दिया था। दोनों ही दलों ने शाश्वत की गिरफ्तारी की मांग की थी।
वहीं इस पूरे मामले में अर्जित का कहना है कि मैं न्यायालय की शरण में हूं, भागते वो हैं, खोजना उनको पड़ता है जो कहीं गायब हो गए हों। मैं समाज के बीच में हूं। उन्होंने कहका कि मैं क्यूं आत्मसमर्पण करूं। कोर्ट अगर वारंट जारी करता है तो वह शरण भी देता है। एक बार आप जब कोर्ट जाते हैं तो आप वही करते हैं जो कोर्ट आपसे कहता है।
इसे भी पढ़ें- भागलपुर हिंसा में आरोपी केंद्रीय मंत्री का बेटा बोला, मैं क्यों सरेंडर करूं












Click it and Unblock the Notifications