सियासी भूचाल के बीच सवाल, बिहार के 'राहुल गांधी' हैं तेजस्वी यादव?

जिस तरीके के राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर पप्पू कहकर मजाक उड़ाया जाता है वैसा ही मजाक तेजस्वी का भी सोशल मीडिया पर उड़ता है।

नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं पहले एफआईआर और अब इस्तीफे का दबाव। अभी जिस तरीके से राजनीतिक हालात हालात बदल रहें हैं तेजस्वी को इस्तीफा भी देना पड़ सकता है। तेजस्वी अपने पिता लालू यादव की तरह कोई मंझे हुए राजनेता नहीं हैं, राजनीति और पद तो उनको विरासत में मिली है ठीक उसी तरीके से जैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति विरासत में मिली है। तेजस्वी जिस तरीके के बयान दे रहे हैं और जैसी चीजें सामने आ रही हैं, उसके बाद ये चर्चा भी तेज हो गई है कि तेजस्वी यादव बिहार के 'राहुल गांधी' हैं।

केंद्र की बीजेपी सरकार से हैं दोनों नेताओं को है दिक्कत

केंद्र की बीजेपी सरकार से हैं दोनों नेताओं को है दिक्कत

केंद्र की मोदी सरकार से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनो को प्रॉब्लम हैं। दोनों नेता समय-समय पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार जब तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज हुआ है तो उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। तेजस्वी ने तो यहां तक कह दिया है कि पीएम मोदी उनसे डरे हुए हैं इसलिए ऐसी कार्रवाई करा रहे हैं।

तेजस्वी का भी सोशल मीडिया पर उड़ता है मजाक

तेजस्वी का भी सोशल मीडिया पर उड़ता है मजाक

जिस तरीके के राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर पप्पू कहकर मजाक उड़ाया जाता है वैसा ही मजाक तेजस्वी का भी सोशल मीडिया पर उड़ता है। अभी हाल में ही तेजस्वी ने एक गंगा के तट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 'मां गंगा की आगोश में', जिसके बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए। यूजर्स ने उन्हें ढ़क्कन तक कह दिया। ऐसा कई बार हुआ है जब तेजस्वी को सोशल मीडिया ने उनके बयानों की वजह से निशाने पर लिया हो।

तेजस्वी भी हैं राजनीतिक वारिस

तेजस्वी भी हैं राजनीतिक वारिस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह ही तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है आज वो जहां भी हैं अपने पिता लालू यादव की वजह से हैं। तेजस्वी कोई जननेता नहीं हैं, उनको बस लालू यादव की राजनीतिक विरासत का फायदा मिला है। और इसी वजह से वो बिहार के उप मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। हालांकि राहुल गांधी की तरह तेजस्वी समय-समय पर खुद को प्रूव करने की कोशिश करते रहते हैं , उसी दौरान कभी फंस भी जाते हैं।

लालू को संभालना पड़ता है मोर्चा

लालू को संभालना पड़ता है मोर्चा

तेजस्वी यादव भले ही बिहार के उप मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं लेकिन सारा काम आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ही देखते हैं। ज्यादातर महत्वपूर्ण फैसले लालू यादव से पूछ कर लिए जाते हैं। तेजस्वी के साथ जो अधिकारियों की फौज है वो सब लालू यादव के पसंद की है। अभी हाल में ही एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी को डांट लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+