केवल बीवी ऐश्वर्या से तलाक ही नहीं है तेज प्रताप यादव के गुस्से की वजह?

पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर से वृंदावन पहुंच गए, तेज प्रताप ने यहां अलग-अलग धर्म स्थल जाकर भगवान के दर्शन करते नजर आए, तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की मांग की है, इस मुद्दे पर परिवार वाले उनका साथ नहीं दे रहे हैं इसलिए वो अपने घरवालों से बेहद नाराज हैं और इसी कारण वो पटना घर जाने को तैयार नहीं है।

समझौते और सुलह को तैयार नहीं तेज प्रताप

समझौते और सुलह को तैयार नहीं तेज प्रताप

बेटे के बर्ताव से दुखी मां राबड़ी देवी घर पर और पिता लालू यादव जेल में बीमार पड़ गए हैं, इस वक्त लालू का परिवार बेहद ही मानसिक कष्ट से गुजर रहा है लेकिन तेज प्रताप किसी भी तरह के समझौते और सुलह को तैयार नहीं दिख रहे हैं, कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेज प्रताप यादव की नाराजगी अपने परिवार से केवल पत्नी से अलग होने को लेकर नहीं है बल्कि कुछ और भी है जिसकी वजह से तेज प्रताप इस कदर आहत होकर बगावत पर उतर आए हैं।

तलाक ही सबसे बड़ा तूफान नहीं

तलाक ही सबसे बड़ा तूफान नहीं

लोकल मिडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लालू के घर का झगड़ा सड़क पर नहीं आता है अगर तेज के अंसतोष को उनके परिवार वाले घर में ही समझ लेते तो आज बात यूं नहीं बिगड़ती और लालू के परिवार का तमाशा ना बनता, खबरें संकेत दे रही हैं कि लालू की अनुपस्थिति में तेजस्वी यादव पार्टी की कमान को बखूबी संभाल रहे हैं क्योंकि ये जिम्मेदारी उनके पिता ने उन्हें सौंपी थी और लालू का असर तेज से ज्यादा तेजस्वी पर ही दिखता है, ये भी तेज की नाराजगी की वजह हो सकती है।

आखिर तेज यादव के मन में क्या चल रहा है?

आखिर तेज यादव के मन में क्या चल रहा है?

इसके अलावा घर के बड़े बेटे होने के नाते परिवार को बांधे रखने का काम तेज का था लेकिन पिछले घटनाक्रम संकेत दे रहे हैं कि तेज वहां भी फेल हुए हैं, जो कि विवाद का एक हिस्सा है। तेज के अनुसार उनके घर पर कुछ दु्र्योधनों का कब्जा है, जिन्हें घर से भगाने की जरूरत है, अब वो दुर्योधन कौन है, ये भी एक बड़ा सवाल है। तेज की जिद, प्रतिक्रिया और परिवार से अपेक्षा संकेत करती है कि समझाने से ज्यादा उन्हें 'समझने' की जरूरत है कि आखिर वह क्या चाहते हैं और क्यों चाहते हैं?

हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी

हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी

आपको बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी के अभी 6 महीने ही हुए हैं, ऐश्वर्या ने तलाक केस पर अभी तक सार्वजनिक तौर से कुछ नहीं कहा है, लेकिन तेज प्रताप ने तलाक के पीछे कई कारण गिनाए हैं।

ऐश्वर्या से शादी राजनीतिक मकसद के लिए की गई

तेज का कहना है कि ऐश्वर्या से उनकी शादी राजनीतिक मकसद के लिए की गई थी लेकिन अब उनका दम घुटने लगा है और इसी वजह से तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला किया है और इसलिए ही पटना हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिस पर सुनवाई 29 नवंबर को है।

तेज प्रताप राधा की तलाश में हैं?

तेज प्रताप राधा की तलाश में हैं?

मीडिया सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप राधा की तलाश में हैं, दरअसल अपने आप को नंदलाल प्रिय बताने वाले तेज प्रताप को राधा की तलाश थी और दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त ऐश्वर्या में उन्हें राधा का रूप नजर नहीं आता है।

परिवार पर आरोप

यही नहीं तेजप्रताप ने अपने परिवार पर आरोप लगाया कि सभी मेरे खिलाफ हो गये हैं, जबकि उन्हें मेरा साथ देना चाहिए लेकिन, मैं सुलह नहीं करूंगा, अकेले ही लडूंगा। परिवार का नाम खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तो क्या करें? मर जाएं हम कि फांसी लगा लें।

वो नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल

तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इस वक्त तेज का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है जिसकी वजह से वो काफी खिन्न हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+