बोले तेज प्रताप के सास-सुसर: बड़ा ही सुंदर और स्मार्ट है हमारा दामाद

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव और चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की सगाई परिवार और करीबी रिश्तेदारों के बीच बुधवार को राजधानी के मौर्या होटल में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों ही ओर के लोगों ने लालू यादव को काफी मिस किया, जो कि जेल में होने की वजह से, इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

सास-ससुर ने की तेज प्रताप की तारीफ

सास-ससुर ने की तेज प्रताप की तारीफ

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय और सास पूर्णिमा राय ने जमकर तेज प्रताप की तारीफ की। सास पूर्णिमा राय ने कहा कि मेरा दामाद बहुत नेक दिल है, वो बहुत ही सुलझा हुआ और सुंदर है तो वहीं ससुर चंद्रिका राय ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही सुखद क्षण है। मेरा दामाद बहुत स्मार्ट है। मेरी शुभकामना है कि दोनों जीवन में आगे बढ़ें।

सबने लालू यादव को मिस किया

सबने लालू यादव को मिस किया

सगाई में पहुंची लालू की बेटी मीसा भारती ने कहा कि पापा भी अगर इस कार्यक्रम में शामिल होते तो कुछ और रंग होता। उनकी कमी हमें खल रही है, लेकिन उनका आशीर्वाद हम बच्चों के साथ है, इसलिए हमनें एक छोटा सा कार्यक्रम रखा था। आपको बता दें कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई को पटना के वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड में होगी।

 ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं

ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं

मालूम हो अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

लालू के बेहद करीबी चंद्रिका राय

लालू के बेहद करीबी चंद्रिका राय

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+