सुशासन बाबू, राजनीति बाद में कर लेंगे, अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है- तेज प्रताप यादव

नई दिल्ली। बिहार में जिस तरह से चमकी बुखार की वजह से 100 से अधिक बच्चों की जान जा चुकी है, उसके बाद प्रदेश की नीतीश सरकार कटघरे में है। पिछले कुछ दिनों से बिहार में लगातार चमकी बुखार की वजह से बच्चों की मौत हो रही है और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चमकी बुखार से बच्चों की मौत के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने मुख्यममंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। तेजप्रताप ने ट्वीट करके कहा कि नीतीश बाबू राजनीति बाद में कर लेंगे, अभी बच्चों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है।

राजनीति बाद में कर लीजिएगा

राजनीति बाद में कर लीजिएगा

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके लिखा सुशासन बाबू, माना कि ये 5-10 वर्ष के मासूम बच्चे किसी दल के वोटर नहीं हैं लेकिन क्या इन सैकड़ो मासूमों की जान आपके सुशासन की जिम्मेदारी नहीं हैं ? नीतीश बाबू हम राजनीति बाद में कर लेंगे अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है. कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में इंसेफिलाइटिस सिंड्रोम का कहर बरपा हुआ है, जिसकी वजह से 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।

इंसेफिलाइटिस का कहर

बता दें कि मोतिहारी में एक्यूट इंसेफिलाइटिस सिंड्रोम यानि एईएस के 36 मामले सामने आए हैं। इन तमाम बच्चों का मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यहां अबतक पांच बच्चों की इस बुखार की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं 18 नए मरीजों की पहचान हुई है जोकि मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका यहां इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है सभी मरीज एईएस से पीड़ित हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह महामारी का रूप ले चुकी है और इससे निपटने के लिए हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

चमकी बुखार के लक्षण

चमकी बुखार के लक्षण

'चमकी बुखार' में बच्चे को लगातार तेज बुखार हमेशा ही रहता है, इस दौरान बच्चे के शरीर में ऐंठन होती है, दांत किटकिटाने लगते हैं, आंखें लाल हो जाती हैं, कमज़ोरी की वजह से बच्चा बार-बार बेहोश होता है, शरीर सुन्न हो जाता है, कई मौकों पर ऐसा भी होता है कि अगर बच्चों को चिकोटी काटेंगे तो उसे पता भी नहीं चलेगा, जबकि आम बुखार में ऐसा नहीं होता है, इस बुखार में बच्चा हिल-डुल भी नहीं पाता है, हालांकि शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+