पटना लौटकर राबड़ी देवी ने तेजप्रताप यादव को लेकर कही बड़ी बात

कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली आईं राबड़ी देवी ने बिहार लौटकर तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ी बात कही है।

नई दिल्ली। लालू यादव के बड़े लाल और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही अपने घर से दूर-दूर भटक रहे हैं। कभी वो वृंदावन में नजर आते हैं तो कभी वाराणसी, कभी बरसाने में तो कभी दिल्ली... लेकिन पत्नी से तलाक लेने की मांग पर वो अड़े हुए हैं। इस बीच रविवार को खबर आई थी कि दिल्ली में तेजप्रताप यादव और उनकी मां राबड़ी देवी की मुलाकात हो सकती है और तलाक के मामले पर तेजप्रताप शायद कुछ पिघल सकते हैं। सोमवार को आईआरसीटीसी के टेंडर घोटाले के मामले में कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली आईं राबड़ी देवी ने बिहार लौटकर तेजप्रताप यादव के बारे में बड़ी बात कही।

तेजप्रताप को लेकर राबड़ी ने क्या कहा?

तेजप्रताप को लेकर राबड़ी ने क्या कहा?

दिल्ली से पटना पहुंचते ही राबड़ी देवी को मीडिया के कैमरों ने घेर लिया। पत्रकारों ने तेजप्रताप यादव को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा, 'हमारा बेटा तेजप्रताप यादव हमारी बात जरूर मानेगा और बहुद जल्द घर लौट आएगा।' इससे पहले कहा जा रहा था कि दिल्ली में लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल तेजप्रताप और मां राबड़ी देवी की मुलाकात कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। चर्चा यह भी थी कि लालू की तबीयत बिगड़ने के बाद तेजप्रताप यादव के तेवर कुछ नरम पड़े हैं और वो घर लौट सकते हैं। हालांकि तेजप्रताप से दिल्ली में मुलाकात हुई या नहीं हुई, इस बारे में राबड़ी देवी ने मीडिया को कुछ नहीं बताया।

परिवार की कोशिश, साथ रहें तेजप्रताप और ऐश्वर्या

परिवार की कोशिश, साथ रहें तेजप्रताप और ऐश्वर्या

दरअसल, इस समय लालू प्रसाद यादव के परिवार के सभी सदस्य तेजप्रताप को मनाने में लगे हुए हैं। पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी के अलावा तेजप्रताप के जीजा भी उन्हें पत्नी के साथ रहने के लिए ही समझा रहे हैं। पिछले दिनों तेजप्रताप के जीजा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने इस मामले पर कहा था कि मीडिया बेवजह इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुए अभी 6 महीने से भी कम समय बीता है। अक्सर पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने में कुछ वक्त लगता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होना आम बात है, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच भी मामूली पारिवारिक मनमुटाव है। परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

पिता की तबीयत को देखकर परेशान हैं तेजप्रताप

पिता की तबीयत को देखकर परेशान हैं तेजप्रताप

आपको बता दें कि तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही तेजप्रताप धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। रविवार को तेजप्रताप यादव बरसाने के एक मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ बेहद खास दोस्त ही उनके साथ थे। वहीं पिछले सप्ताह वो वृंदावन में भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। तेजप्रताप ने बद्रीनाथ के मंदिर में बैठकर ही चारों धामों की स्थापना की कथा भी सुनी। तेजप्रताप ने जब बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी से चारों धामों की स्थापना की कथा सुनी तो एक मौका ऐसा भी आया जब वो भावुक हो गए और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को याद कर रोने लगे। दरअसल तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। इसीलिए कहा जा रहा था कि अपने पिता की तबीयत को देखते हुए तेजप्रताप यादव तलाक के मुद्दे पर पिघल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+