छप गया तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी का कार्ड, ये रही पूरी डिटेल
Recommended Video

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी का कार्ड छप चुका है, जिसके मुताबिक तेज और ऐश्वर्या की शादी 12 मई को पटना में होगी। तेज प्रताप 12 मई को शाम के सात बजे बारात लेकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेंगे। द्वारपूजा, जयमाला और प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में किया गया है। इससे पहले 11 मई (शुक्रवार) को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा।

छप गया शादी का कार्ड
आपको बता दें कि तेज प्रताप अपनी शादी को लेकर काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं और अब उनकी शादी का कार्ड सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लालू शरीक हो सकते हैं शादी में...
ऐसी उम्मीद है कि लालू अपने बेटे की शादी में शरीक हो सकते हैं, फिलहाल वो चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद सजा काट रहे हैं और बीमार होने की वजह से इस वक्त एम्स में हैं।

18 अप्रैल को हुई थी सगाई
गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव और चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की सगाई परिवार और करीबी रिश्तेदारों के बीच 18 अप्रैल को राजधानी के मौर्या होटल में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों ही ओर के लोगों ने लालू यादव को काफी मिस किया, जो कि जेल में होने की वजह से, इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

पापा को किया था मिस....
सगाई के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था कि आज वो पूरे वक्त अपने पिता को मिस कर रहे थे तो वहीं उनकी बहन मीसा भारती ने कहा था कि पापा भी अगर इस कार्यक्रम में शामिल होते तो कुछ और रंग होता। उनकी कमी हमें खल रही है, लेकिन उनका आशीर्वाद हम बच्चों के साथ है, इसलिए हमनें एक छोटा सा कार्यक्रम रखा था।












Click it and Unblock the Notifications