तेज प्रताप ने RSS और BJP पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया

Recommended Video

      Tej Pratap का BJP - RSS पर संगीन आरोप, कहा 'जान से मारना चाहते है मुझे' | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएसएस उनकी हत्या की साजिश रच रही है। तेज प्रताप ने कहा कि जब मैं महुआ जा रहा था तो हथियारबंद एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ लिया और वह छोड़ने का नाम नहीं ले रहा था। यह आरएसएस और भाजपा की मुझे मारने की साजिश है। विधायक और मंत्री यहां सुरक्षित नहीं हैं, आखिर आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा, हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

      tej

      आपको बता दें कि तेज प्रताप की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था, जब एक व्यक्ति जिसके पास पिस्टल थी उसने तेज प्रताप का हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की थी। हालांकि मौके पर तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। जिस वक्त यह घटना हुई तेज प्रताप प बिहार के महुआ में अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने जा रहे थे।

      पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप लगातार महुआ का दौरा कर रहे हैं, इसी कड़ी में वह एक बार फिर से महुआ पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज प्रताप के सभा स्थल पर एक युवक पिस्टल के साथ पहुंचा था। जिसपर वहां मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की नजर पड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक तेज प्रताप यादव पर जानलेवा हमला करने की नीयत से सभास्थल पर पिस्टल के साथ पहुंचा था। हालांकि वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

      इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: रायपुर के डीएम भाजपा में होंगे शामिल, लड़ेंगे चुनाव

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+