नई-नवेली दुल्हनिया संग तेजप्रताप की सेल्फी वायरल, लोगों ने कहा-बहुरिया शर्मा गईं

पटना। 12 मई को बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। इस शादी के बाद लंबे वक्त से दुख और मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे लालू यादव के परिवार में थोड़ी खुशी का माहौल हुआ है। शादी के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान दिखी जो कि लालू यादव के जेल जाने की वजह से कहीं खो गई थी।

मेर बहू लक्ष्मी का रूप है: राबड़ी देवी

मेर बहू लक्ष्मी का रूप है: राबड़ी देवी

शादी के बाद तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या और मां राबड़ी देवी के साथ सोमवार को बांके-बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते वक्त राबड़ी देवी ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी बहू ऐश्वर्या साक्षात लक्ष्मी है, जो कि उनके घर में खुशियां लेकर आई हैं।

तेज और ऐश्वर्या की सेल्फी वायरल

तेज और ऐश्वर्या की सेल्फी वायरल

इस पूजा के बाद सोशल मीडिया पर तेज और ऐश्वर्या की एक सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तेज का बदला-बदला अंदाज आप महसूस कर सकते हैं। तेज इस फोटो में पीले रंग के कुर्ते और नीले रंग की जींस में हैं तो वहीं ऐश्वर्या पारंपरिक वेशभूषा में हैं, सिर पर पल्ला और माथे से लेकर पूरी मांग का सिंदूर उनकी सुहागिन होने की पूरी दास्तां बयां कर रहा है।

शर्मा गईं बिहार की बहुरिया ऐश्वर्या राय

शर्मा गईं बिहार की बहुरिया ऐश्वर्या राय

ऊपर से उनका शर्मिला अंदाज उनकी और तेज की वायरल फोटो को और भी सुंदर बना गया है इसलिए यूजर्स ने इस फोटो पर काफी अच्छे कमेंट भी दिए हैं। आपको बता दें कि चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं।

ऐश्वर्या ने दिल्ली से एमबीए किया है

ऐश्वर्या ने दिल्ली से एमबीए किया है

अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+