तो 'राधा' की तलाश में हैं तेज प्रताप यादव इसलिए ऐश्वर्या से भाग रहे हैं दूर-दूर!
पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ किसी भी तरह सुलह करने को तैयार नहीं हैं, घरवालों की अब भी कोशिश है कि दोनों के बीच का मन-मुटाव खत्म हो और मसला खत्म हो लेकिन तेज प्रताप किसी भी तरह से समझौते के चक्कर में नहीं है। अपने परिवार से बेहद नाराज तेज प्रताप यादव दिवाली पर भी पटना वापस अपने घर नहीं लौटे, जो कि उनके घरवालों के लिए एक चिंता का विषय है, वो इस वक्त कहां हैं इस बारे में भी किसी को खासा कुछ पता नहीं है।

तेज प्रताप अभी हैं कहां?
इससे पहले खबर आई थी कि तेज प्रताप यादव बोद्ध गया से सीधे वृंदावन के लिए निकल गए हैं, उनके फोन का लोकेशन रविवार रात बनारस के पास ट्रेस हुआ था लेकिन अभी भी किसी को ठीक-ठीक पता नहीं है कि आखिर तेज प्रताप अभी हैं कहां?

ऐश्वर्या में मुझे राधा नहीं मिली: तेज प्रताप
मीडिया सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप राधा की तलाश में हैं, दरअसल अपने आप को नंदलाल प्रिय बताने वाले तेज प्रताप को, राधा की तलाश थी और दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त ऐश्वर्या में उन्हें राधा का रूप नजर नहीं आता है।

तलाक की अर्जी पर सुनवाई 29 नवंबर को
उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या से उनकी शादी राजनीतिक मकसद के लिए की गई थी लेकिन अब उनका दम घुटने लगा है और इसी वजह से तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला करते पटना हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिस पर सुनवाई 29 नवंबर को है।

जल्द हटेगा तेज प्रताप की राधा से पर्दा!
हालांकि, उनकी नजर में राधा कौन है, इसका खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तेज प्रताप की राधा से पर्दा हट सकता है।
29 से पहले पटना नहीं पहुंचेंगे तेज प्रताप!
फिलहाल कैमरे की नजर और परिवार वाले इस वक्त तेज प्रताप को खोजने में लगे हैं, लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि वो 29 से पहले पटना नहीं पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications